img-fluid

‘लाड़ली बहना योजना’ की राशि पर विवाद, महिला के पूर्व पति को देवर ने उतारा मौत के घाट

June 21, 2026

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम पचामा में गुरुवार (18 जून) को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बैंक में लाड़ली बहना योजना की राशि निकालने पहुंची एक महिला के पूर्व पति और वर्तमान ससुराल पक्ष (देवर) के बीच हुए खूनी संघर्ष में पूर्व पति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम थूना कला की रहने वाली एक महिला ने कुछ समय पूर्व बारवाखेड़ी निवासी प्रताप मालवीय से दूसरा विवाह किया था. गुरुवार को महिला अपने वर्तमान देवर धर्मेंद्र मालवीय के साथ पचामा स्थित बैंक में ‘लाड़ली बहना योजना’ की किश्त की राशि निकालने आई थी. इसी दौरान वहां महिला का पूर्व पति बबलू भी पहुंच गया. इसके बाद बैंक के बाहर अचानक दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया.


  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्व पति बबलू और महिला के वर्तमान देवर धर्मेंद्र मालवीय के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हिंसक झड़प होने लगी. इसी बीच, आरोपी धर्मेंद्र ने तैश में आकर अपने पास रखे चाकू से बबलू के पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चाकू लगने से बबलू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.

    घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. गंभीर रूप से घायल बबलू को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घाव गहरे होने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश व मामले के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पचामा क्षेत्र के नागरिकों में दहशत का माहौल है.

    Share:

  • शशि थरूर ने की PM मोदी की तारीफ तो भड़की कांग्रेस, अब BJP का आया रिएक्शन

    Sun Jun 21 , 2026
    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ किए जाने के बाद शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब और तेज हो गया है. थरूर के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की तीखी प्रतिक्रिया के बाद बीजेपी भी मैदान में उतर आई है. बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved