भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सिंधिया के गढ़ में दिविजय करेंगे भड़ास बैठकें

  • कार्यक्रर्ताओं को रहेगी खुलकर बोलने की छूट

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के असंतोष दूर कर समन्वय बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। विंध्य क्षेत्र के जिलों में कार्यकर्ताओं की बैठकें करने के बाद वे अब ग्वालियर-चंबल में बैठकें करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि दिग्विजय इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को खुलकर बोलने की छूट देते हैं। दिग्विजय सिंह आज से दतिया, शिवपुरी, गुना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। भड़ास बैठक में कार्यकर्ताओं को बोलने की पूरी छूट रहेगी।



जिसके मन में जो बात है, वो भड़ास निकालते हुए बात रखेगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं की बात को सुनकर दिग्गी समाधान और समन्वय के रास्ते निकालेंगे। दिग्विजय सिंह आज सुबह दतिया में बैठक करेंगे इसके बाद वे शाम को शिवपुरी में बैठक करेंगे। जिसमें शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के नगर पालिका, परिषद, जनपद व जिला पंचायत के सदस्य, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई समेत सभी प्रकोष्ठों के सदस्य व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पूर्व और वर्तमान, पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। रात नौ बजे शिवपुरी से रवाना होकर रात में ही गुना पहुंचेंगे।

Share:

Next Post

मंत्री गोविंद राजपूत के विरोधियों का मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कराया मुंह बंद

Fri Mar 17 , 2023
संगठन के तक पहुंच गया था मामला भोपाल। भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किसान नेता राजकुमार सिंह धनौरा है अब प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ नहीं बोलेंगे। भाजपा से निष्कासित होने के बाद धनौरा ने गोविंद राजपूत पर सनसनीखेज आरोप लगाना शुरू कर दिया था। जिससे पूरा खेमा ही […]