भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मंत्री गोविंद राजपूत के विरोधियों का मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कराया मुंह बंद

  • संगठन के तक पहुंच गया था मामला

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किसान नेता राजकुमार सिंह धनौरा है अब प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ नहीं बोलेंगे। भाजपा से निष्कासित होने के बाद धनौरा ने गोविंद राजपूत पर सनसनीखेज आरोप लगाना शुरू कर दिया था। जिससे पूरा खेमा ही बदनाम हो गया था। यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया था। संगठन के दखल के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने धनौरा को समझाइश दीप् इसके बाद धनौना के तेबर ढीले पड़ गए हैं। हालांकि सागर में भाजपा के एक गुट द्वारा यह प्रचारित किया जा रह है कि राजकुमार सिंह धनौरा ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से समझौता कर लिया है। इसे धनौरा ने सिरे से खारिज कर दिया है। धनौरा ने कहा कि केस दर्ज होने के बाद से वे फिलहाल शांत है, उन्होंने किसी से समझौता नहीं किया है। वे अपने सिद्धांतों पर कायम हैं। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। बतौर धनौरा इस जन्म तो समझौता संभव नहीं है।


भूपेन्द्र सिंह ने खत्म कराया विवाद
धनौरा और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बीच जारी सियासी विवाद भाजपा हाईकमान तक पहुंच गया था। इसके बाद मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने धनौरा को समझाइश दी। हालांकि धनौरा ने भूपेन्द्र सिंह से साफ इंकार कर दिया था कि वे किसी से समझौता करने नहीं जाएंगे। बताया गया कि धनौरा के भाई ने मंत्री राजपूत के परिजनों से मुलाकात की थी। इसके बाद से धनौरा ने मंत्री राजपूत पर हमले बंद कर दिए हैं।

केस दर्ज होने के बाद से शांत धनौरा
राजकुमार सिंह धनौरा भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी रहे हैं। भाजपा संगठन ने पिछले साल उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था। जिसको लेकर धनौरा ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए और भाजपा संगठन के फैसले पर भी सवाल उठाए थे। भाजपा से निष्कासित होने के बाद धनौरा ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय और बाहरी का मुद्दा उठाते हुए कन्यापूजन यात्रा निकाली थी। धनौरा ने कई गांवों में घूमकर कन्याओं केा पूजन किया। इस बीच उन्होंने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भाई पर मंदिर की जमीन हड़पने एवं गरीब किसान की जमीन पर स्कूल एवं अन्य संस्थान खड़े करने के आरोप लगाए थे। मंत्री राजपूत एवं उनके परिजनों के खिलाफ एक भी आरोप साबित नहीं हो पाए हैं। इस बीच धनौरा के खिलाफ सागर पुलिस में मामला दर्ज हो जाता है।

Share:

Next Post

21 मार्च को पेश होगा नगर निगम का बजट

Fri Mar 17 , 2023
करीब 3200 करोड़ रुपए के बजट में होगी सौगातों की भरमार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें; विंड के प्रस्ताव भी आएंगे भोपाल। भोपाल नगर निगम का बजट 21 मार्च को पेश होगा। बजट करीब 3200 करोड़ रुपए का होगा। चुनावी साल होने के कारण नगर निगम कोई टैक्स नहीं लगाएगा। बजट […]