भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

ट्रेनों में इस हफ्ते रहेगा दीपावली की भीड़

  • 100 से ऊपर पहुंची वेटिंग, लंबी दूरी की ट्रेन नो रूम भी हुई

भोपाल। दिल्ली व मुंबई की ओर से आने वाली दीपावली की भीड़ बढ़ गई है। इस हफ्ते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रहेगी। इस कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें नो रूम दिखाने लगी हैं। अब तत्काल टिकट ही सहारा बचा है। दीपालवी के बाद छठ पूजा का लोड बढ़ जाएगा। अब तत्काल टिकट ही सहारा बचा है। लोगों ने दीपावली को लेकर पहले से ही टिकट बुक कर लिए थे। कई ट्रेनों में 22 और 23 अक्तूबर की तारीखों में नो रूम घोषित कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी भी कह रहे हैं कि दिवाली पर दो दिन पहले से ट्रेनों में तिल रखने की जगह नहीं होगी। अधिकांश ट्रेनों में नो रुम की स्थिति है।


दिवाली के बाद छठ पूजा रखेगी ट्रेनों को फुल
दिवाली के अगले हफ्ते ही छठ का त्योहार है। इस त्योहार पर भी लोगों ने घर जाने के लिए बड़े पैमाने पर आरक्षण करा रखे हैं। इस वजह से दिवाली के बाद भी ट्रेनों में जगह मिलना आसान नहीं होगा। छठ पूजा के लिए घर जाने वालों ने भी करीब दो महीने पहले से आरक्षण करा रखे हैं। छठ पूजा पर लोग बिहार के लोग अपने घर जाते हैं। बुंदेलखंड व बरोनी एक्सप्रेसपर पर ज्यादा लोड है। वहीं गुजरात के उधना व वाणारसी के बीच साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया है। इससे लोगों को बड़ी राहत रहेगी। गुजरात से बड़ी संख्या में लोग ग्वालियर आते हैं। इस ट्रेन में भी वेटिंग बढ़ गई है। गुजरात से भी बड़ी संख्या में लोग ग्वालियर चंबल संभाग आते हैं।

Share:

Next Post

पुलिस विभाग ने जारी किया आदेश... सरकारी कर्मचारी पहनेंगे हेलमेट, सख्ती भी बढ़ेगी

Mon Oct 17 , 2022
संभाग आयुक्तों व विभाग प्रमुखों को पत्र लिखकर हेलमेट की अनिवार्यता की जानकारी दी है भोपाल। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित करने में जुट गया है। परिवहन आयुक्त ने भी सभी सरकारी विभाग प्रमुखों व आयुक्तों को पत्र लिखकर कर्मचारियों […]