जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

शुक्रवार के दिन करें ये विशेष उपाय, घर में होगी सुख समृद्धि, मां लक्ष्‍मी की होगी आसीम कृपा

नई दिल्‍ली। धार्मिक मान्‍यता के अनुसार शुक्रवार (Friday) का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का व्रत रखने से और पूजा पाठ करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है । कई बार मेहनत करने पर भी मां लक्ष्मी की कृपा न होने गरीबी आपका पीछा नहीं छोड़ती है। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन कुछ उपाय किए जा सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार देवी महालक्ष्मी के 8 स्वरूप हैं। इन सभी की आराधना (worship) करने से पैसों की कमी खत्म हो जाती है और कर्ज से राहत मिलती है। अष्ट लक्ष्मी (Ashta Lakshmi) की साधना आयु, बुद्धि और मान-सम्मान भी बढ़ाती है।


शुक्रवार को करें ये उपाय
शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं और उन्हें पीला वस्त्र दान करें। अकेले कपड़ा न दान करें उसके साथ दक्षिणा भी दें।

शुक्रवार के दिन दूध से श्रीयंत्र का अभिषेक करें। ऐसा करने से भरपूर धन-दौलत मिलती है।

अगर आप किसी कारणवश अष्ट लक्ष्मी की पूजा नहीं कर पा रहे हैं तो आर्थिक संकट दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन ये उपाय भी कर सकते हैं।

शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा अर्पित करनी चाहिए। शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करने से संपत्ति और संतान की प्राप्ति होती है। लक्ष्मी माता सौभाग्य के साथ स्वास्थ्य प्रदान करती हैं। दक्षिणावर्ती शंख में जल लेकर भगवान विष्णु (Lord Vishnu) का अभिषेक करें।

घर में स्वच्छता का जरुर ध्यान दे क्योंकि इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती है और साथ ही कभी शाम के समय घर में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।

दीये में लाल रंग का धागा रखकर उसमें गाय का घी भरें और यह दीया जलाकर उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। गरीबों में सफेद रंग की वस्तु का दान करें।

पानी में चंदन (Sandalwood) मिलाकर स्नान करें। चांदी का टुकड़ा या चंदन की लकड़ी नदी या नहर में प्रवाहित करें

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है, हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नही करतें हैं

Share:

Next Post

चाणक्‍य नीति: जिन महिलाओं में होती हैं ये 4 खूबियां, उनके आगे पुरुष भी हो जाते हैं नतमस्तक

Fri Dec 23 , 2022
नई दिल्‍ली। समाज में महिलाओं (ladies) को हमेशा ही कम आका जाता है। लेकिन महिलाओं में कई ऐसे गुण होते हैं जो पुरुषों की तुलना में उत्तम होते हैं। इन गुणों का जिक्र महान विद्वान, अर्थशास्‍त्री, कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्‍य (Diplomat Acharya Chanakya) ने भी अपनी चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में किया है। उन्होंने बताया कि […]