डेस्क: सुख-समृद्धि (Prosperity) के लिए घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का होना बहुत जरूरी है लेकिन वास्तु दोष (Vastu Dosh) समेत कई कारणों से ऐसा संभव नहीं हो पाता है. लिहाजा घर में फैली निगेटिविटी (Negativity) हमारी जिंदगी पर बुरा असर डालती है, जो पैसों की तंगी, बीमारियों और दुख-दर्द का कारण बनती है. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर (Home) की नकारात्मकता ऊर्जा को बाहर करकेसकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं.
घर में हमेशा सकारात्मकता बनाए रखने के लिए ये उपाय (Remedies) रोज करना जरूरी है. हालांकि ये उपाय बेहद आसान हैं और इन्हें करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है.
रोज सुबह घर का मुख्य द्वार और खिड़कियां खोल दें. इसके बाद मुख्य द्वार की दहलीज को चुटकी भर हल्दी मिले पानी से धोएं. ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन वर्षा करती हैं.
मुख्य दरवाजे से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो इसके लिए रोज सुबह दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं. साथ में शुभ-लाभ भी लिख दें. इससे घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती.
मुख्य द्वार के दोनों ओर आटे से छोटी रंगोली बना लें. यह बहुत शुभ होती है. वैसे तो यह काम रोज करें लेकिन संभव न हो तो हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर रंगोली बनाएं.
रोज सुबह-शाम कपूर जलाएं और इसे पूरे घर में घुमाएं. सकारात्मकता लाने का यह अचूक उपाय है.
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है और लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. इसी के साथ अब सब्जियों की कीमत भी आसमान छूने लगी है. दिल्ली की मंडियों में टमाटर और प्याज के भाव में बड़ी तेजी देखी जा रही है. एक तरफ जहां महंगाई दर घटी […]
आज का दिन शनिवार (Saturday) है धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। शनिदेव (Shani Dev) को कर्मफल दाता कहा जाता है। इनकी कुदृष्टि से लोगों के जीवन में कठिनाइयों व परेशानियों का अंबार लग जाता है। हर तरफ मुसीबत के बादल ही […]
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.00, सूर्यास्त 06.24, ऋतु – ग्रीष्म चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि […]
नई दिल्ली: 4 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जो अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले […]