उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

अफीम की फसल पर आए डोडे, किसान दिनरात कर रहे रखवाली

मंदसौर । मंदसौर जिले में अफीम की फसल बड़ी मात्रा में होती है। देश की 60 प्रतिशत अफीम मंदसौर जिले में उगाई जाती है। अफीम की फसल को किसान अपने बच्चों की तरह बड़ा करते है। मावठा, कड़ाके की ठंड और फिर काली मस्सी के रोग से लड़ने के बाद अब अफीम की फसल पर डोडे आना शुरू हो गये हैं।



अफीम की फसल पर सफेद फूल लगने के बाद एक माह में डोडे आना शुरू हो जाते हैं, जो अब प्रारंभ हो गये हैं। अब एक माह बाद इनमें से अफीम निकालने का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। क्षेत्र के किसान इन दिनों अफीम की रखवाली में लगे हैं और कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी खेतों में रात गुजार कर अफीम की रखवाली कर रहे हैं।

रेवास देवाड़ के किसान महेन्द्र धाकड़ ने बताया कि अब अफीम की फसल पर डोडे आना शुरू हो गये हैं, जो एक माह तक आते रहेंगे। इसके बाद अफीम पकने पर डोडों में चीरा लगाकर अफीम निकाली जायेगी। अब हम लोग पूरी तरह से अफीम की फसल की रखवाली में लगे हैं, क्योंकि पहले भी कई बाद डोडे चोरी होने की घटनाएं हो चुकी है।

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश में बना आयुष्मान योजना का रिकार्ड

Wed Jan 27 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत निरामयम योजना में रिकॉर्ड दो करोड़ कार्ड  बनाए जा चुके हैं। प्रदेश की इस उपलब्धि पर आयुष्मान, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. इंदु भूषण ने राज्य शासन को ट्वीट कर बधाई दी है। जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री […]