भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए बिछने लगी गोटियां

  • कांग्रेस ने विधायक संजय यादव और नीलेश अवस्थी को बनाया पर्यवेक्षक

भोपाल। कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही दमोह में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारी भी शुरु कर दी है। पार्टी ने बरगी विधायक संजय यादव और पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी को यहां का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन दोनों ने नेताओं ने दमोह में बैठके लेना भी शुरु कर दी हैं। वहीं भाजपा की तरफ से मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव के पास दमोह की जिम्मेदारी है। ये दोनों तय करेंगे पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा। गौरतलब है कि दमोह के विधायक रहे राहुल लोधी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राहुल के इस्तीफे के बाद दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। भाजपा और कांग्रेस इस सीट पर जितने की भरपूर कोशिश कर रही है।

संगठन मजबूत करने पर फोकस
कांग्रेस ने संजय यादव और नीलेश अवस्थी को सबसे पहले संगठन मजबूत करने का जिम्मा सौंपा है। पर्यवेक्षक संजय यादव मंडलम और सेक्टर की जमावट कर रहे हैं। नीलेश अवस्थी नगरपालिका का काम देख रहे हैं। संजय यादव का कहना है कि दमोह जीत संगठन की मजबूती के आधार पर ही होगी। कांग्रेस के पास उम्मीदवारों की कमी नहीं है लेकिन सबसे पहले हमारा फोकस मंडलम-सेक्टर को मजबूत करना है। ये नेता यहां पर जिताउ उम्मीदवार की तलाश भी कर रहे हैं। कांग्रेस को दमोह में जीत की उम्मीद नजर आ रही है। दूसरी तरफ पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया की नाराजगी पर भी कांग्रेस नेताओं की नजर है। कांग्रेस को लगता है कि यदि मलैया नाराज हो जाएंगे तो इससे कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा।

भाजपा ने दी भार्गव-भूपेंद्र को जिम्मेदारी
राहुल लोधी को भाजपा ने वेयर हाउस कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया है। आने वाले चुनाव को देखते हुए राहुल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है। कांग्रेस दमोह की सीट कई सालों के बाद जीती थी लेकिन 15 महीने में ही विधायक ने हाथ छोड़ दिया। भाजपा की तरफ से राहुल लोधी ही उम्मीदवार होंगे लेकिन कांग्रेस को जिताउ चेहरा तलाशना बड़ी चुनौती है। भाजपा की तरफ से मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव के पास दमोह की जिम्मेदारी है।

Share:

Next Post

कंगना के खिलाफ उतरी महिला किसान, पुतला जलाकर फिल्‍में बहिष्‍कार की दी चेतावनी

Sat Feb 6 , 2021
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कंगना रनौत बीते काफी वक्त से किसान आंदोलन के खिलाफ खुलकर बोलती रही हैं. सेलेब्रिटीज हों या आम इंसान कंगना किसान आंदोलन के समर्थन में बोलने वालों पर खुलकर हमला करती रही हैं और इस आंदोलन का समर्थन करने वाले भी कंगना के खिलाफ अपनी नाराजगी […]