खेल

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत को दोहरा झटका, धनलक्ष्मी-ऐश्वर्या डोप टेस्ट में फेल

नई दिल्ली। आगामी 28 जुलाई (28 July) से राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) की शुरुआत बर्मिंघम में होनी है, जिससे ठीक पहले भारत (India) को दोहरे झटके लगे हैं। दरअसल, भारत की स्टार स्प्रिंटर एस धनलक्ष्मी (Star Sprinter S Dhanalakshmi) और ट्रिपल जम्पर ऐश्वर्या बाबु (triple jumper aishwarya babu) डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। धनलक्ष्मी के डोप टेस्ट में फेल होने से महिला रिले टीम की उम्मीदों को भी झटका लगा है।


एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, “धनलक्ष्मी का डोप टेस्ट में पॉजिटिव परिणाम आया है। वह बर्मिंघम खेलों के लिए नहीं जाएंगी।” धनलक्ष्मी को राष्ट्रमंडल खेल टीम में 100 मीटर और 4×100 मीटर रिले टीम में दुती चंद, हिमा दास और सरबनी नंदा के साथ नामित किया गया था। वह यूजीन (USA) में चल रही विश्व चैंपियनशिप के लिए भी भारतीय टीम में नामित थी लेकिन वीजा समस्याओं के कारण, वहां नहीं जा सकी थी।

वर्ल्ड एथलेटिक्स की एथलीट इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) ने धनलक्ष्मी का देश से बाहर आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया था। उनके सैंपल में एनाबॉलिक स्टेरायड पाया गया है। उन्हें अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

दुति और हिमा को रेस में हरा चुकी है धनलक्ष्मी
तमिलनाडु की स्प्रिंटर धनलक्ष्मी, दुती चंद और हिमा दास को हराकर चर्चा में आई थी।
धनलक्ष्मी ने पिछले महीने एर्ज़ुरम स्प्रिंट इंटरनेशनल कप 2022 में महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर दोनों दौड़ में हिमा दास को हराया था। उन्होंने 100 मीटर दौड़ 11.26 सेकेंड में जबकि 200 मीटर दौड़ 23.26 सेकेंड में पूरी की थी। इससे पहले वह पिछले साल मार्च में फेडरेशन कप सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दुति को भी हरा चुकी हैं।

ट्रिपल जम्प में राष्ट्रिय रिकॉर्ड धारक हैं ऐश्वर्या
पिछले महीने चेन्नई में नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान नाडा अधिकारियों ने 24 वर्षीय ऐश्वर्या के नमूने लिए थे, जिनके परिणाम सकारात्मक आए हैं। उसी प्रतियोगिता में ऐश्वर्या ने ट्रिपल जम्प में 14.14 मीटर की कूद लगाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। उसी प्रतियोगिता की लांग जंप स्पर्धा में ऐश्वर्या ने 6.73 मीटर की कूद लगाई थी, जो अंजू बॉबी जॉर्ज (6.83 मीटर) के बाद किसी भारतीय महिला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

Share:

Next Post

मोदी का मास्टर स्ट्रोक 'मुर्मू'

Thu Jul 21 , 2022
– आर.के. सिन्हा द्रौपदी मुर्मू वास्तव में मोदी जी का मास्टर स्ट्रोक है। मतदान के समय जिस तरह विपक्षी दलों में फूट पड़ी और क्रॉस वोटिंग हुई, उससे साबित हो गया कि मोदी जी का आदिवासी और महिला कार्ड चल गया। द्रौपदी मुर्मू का देश का अगला राष्ट्रपति निर्वाचित होना निश्चित है। वो आगामी 25 […]