भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

चंबल-सिंध को बचाने डॉ. गोविंद सिंह करेंगे परिक्रमा

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा नर्मदा परिक्रमा करने के बाद अब कांग्रेस के एक और नेता पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह चंबल और सिंध नदी की परिक्रमा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस परिक्रमा के जरिये वे सामाजिक कार्यकर्ताओं के जरिये अवैध खनन को लेकर लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे। पूर्व मंत्री सिंह ने कहा कि अवैध उत्खनन के चलते नदियां खत्म हो रही हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पोकलेन मशीनें खुले तौर पर चल रही हैं और नदियों में खनन हो रहा है। इससे जल स्तर लगातार घटता जा रहा है। नदियों में जलीय जंतु इससे सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ऐसे में नदियों को बचाने के लिए नदी बचाओ अभियान पर निकलेंगे। करीब ढाई सौ किमी की यह यात्रा होगी। उनकी यह परिक्रमा उपचुनाव के पहले शुरू होगी। वे गांधीवादी पीवी राजगोपाल, जलपुरुष राजेंद्र सिंह और कम्यूटर बाबा के साथ इस परिक्रमा में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि इस यात्रा का उपचुनाव से कोई लेना देना नहीं है।
अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं है। जल्द ही यात्रा शुरू होगी। सिंह ने 22 अगस्त से तीन दिनों तक चलने वाले बीजेपी के सदस्यता ग्रहण अभियान को लेकर कहा कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष दस हजार कांग्रेसियों के भाजपा ज्वाइन करने का दावा झूठा है। ग्वालियर और चंबल संभाग में दस हजार कार्यकर्ता नहीं हैं। इसलिए बीजेपी का सदस्यता अभियान झूठा और छलावे वाला है।

Share:

Next Post

आत्मनिर्भर मप्र के लिए गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना होगा

Fri Aug 21 , 2020
24 अगस्त को मंत्री-समूह की वीसी में फाइनल रोडमैप की होगी प्रस्तुति भोपाल। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिये गाँवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना होगा। गाँवों के परम्परागत व्यवसायों एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। कोरोना महामारी संकट में जब लॉकडाउन के कारण उद्योग-धंधे बंद हो गये तब कृषि एवं गाँव की अर्थव्यवस्था ने ही […]