img-fluid

खाना खाते हुए पानी पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं? जानें क्या होता है इसका असर

June 10, 2026

नई दिल्ली। क्या खाना खाते हुए आप भी बीच-बीच में पानी (Water) पीते रहते हैं? अगर ऐसा है तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. पानी (Water) पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन खाने के साथ बीच-बीच में पानी पीना नुकसानदायक है.

खाना खाते हुए पानी पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं?

ऐसी सलाह दी जाती है कि हर व्यक्ति को दिन में 7 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए. पानी (Water) पीने से शरीर के सारे टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकल जाते हैं, लेकिन खाना खाते हुए बार-बार पानी (Water) पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं है.

गैस्ट्रिक और पेट दर्द की समस्या

खाना पचाने (Digestion) में अग्नि तत्व हमारी मदद करता है, लेकिन अगर आप बीच में पानी (Water) पीते हैं, तो ये ठीक से काम नहीं कर पाता. इसकी वजह से एसिडिटी, गैस्ट्रिक और पेट दर्द की समस्या हो सकती है.


  • स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम

    खाते हुए बीच बीच में पानी पीने से आपको स्किन (Skin) से जुड़ी समस्या भी हो सकती है. वहीं डायबिटीज (Diabetes) के खतरे को भी बढ़ाता है. ऐसी सलाह दी जाती है कि खाना धीरे-धीरे चबाकर खाएं और खाना खाने से एक घंटे पहले और एक घंटे बाद पानी पीएं.

    पाचन तंत्र कमजोर होता है

    अगर बीच में आपको पानी की जरूरत न हो तो पानी (Water) बिल्कुल नहीं पीना चाहिए. इससे पाचन तंत्र (Digestive System) कमजोर होता है. खाने के बीच में या तुरंत बाद पानी पीने से भी वजन (Weight) बढ़ने की समस्या हो सकती है. ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें.

    Share:

  • स्तनपान कराने वाली मां सेहत का रखें विशेष ध्‍यान, जानें क्‍या खाएं और क्‍या नही?

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्‍ली । क्या आपने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है? स्तनपान के संबंध में आपके कुछ प्रश्न हैं और अपने बच्चे के लिए अच्छी डाइट सुनिश्चित करने के लिए आपको क्या करना चाहिए? “क्या मैं जो खाऊंगी उसका असर मेरे बच्चे पर पड़ेगा?”, “पर्याप्त स्तनदूध सुनिश्चित करने के लिए मुझे क्या खाना चाहिए?”, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved