उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

पूरे सिंहस्थ क्षेत्र का ड्रोन सर्वे होगा

  • शासन के पास रहेगा रिकार्ड-सिंहस्थ में अतिक्रमण नहीं बनेगा परेशानी

उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत हर सिंहस्थ के समय रहती है। इसको दूर करने के लिए अब नगर निगम ड्रोन सर्वे कराएगा। इसके लिए टेण्डर हो चुके हैं। जल्द ही यह कार्य शुरु हो जाएगा। सिंहस्थ मेला संपन्न होने के बाद 12 साल की अवधि में मेला क्षेत्र में पक्के और अस्थायी अतिक्रमण बड़ी संख्या में हो जाते हैं। हर बार जब सिंहस्थ मेला पास आता है तो इन अतिक्रमणों को हटाने और चिन्हित करने में प्रशासन का काफी समय बर्बाद होता है।


वर्तमान में भी जिला प्रशासन और नगर निगम सिंहस्थ क्षेत्र में हुए पक्के निर्माणों को तोडऩे के लिए जुटा हुआ है और इसमें काफी समय बर्बाद होता है। इसी को देखते हुए अब नगर निगम पूरे सिंहस्थ क्षेत्र का ड्रोन सर्वे कराएगी। नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने बताया करीब 15 लाख रुपए का खर्च इस ड्रोन सर्वे में आएगा और इसका टेण्डर भी निकाला जा चुका है। 7 कंपनियों ने टेंडर भरा है। जल्द ही टेंडर खोले जाएँगे और यह कार्य शुरु कराया जाएगा। इस ड्रोन सर्वे का रिकार्ड राज्य शासन के पास सुरक्षित रहेगा। जब भी सिंहस्थ आयोजित किया जाएगा तब यह रिकार्ड काम आएगा। उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ क्षेत्र में पिपलीनाका क्षेत्र, जूना सोमवारिया, भैरवगढ़ क्षेत्र और नानाखेड़ा क्षेत्र में सिंहस्थ 2016 बीतने के बाद कई लोगों ने पक्के निर्माण कर लिए जिसे अब हटाया जा रहा है। ड्रोन सर्वे होने के बाद कहां-कहां पक्के निर्माण हुए वह पकड़ में आ जाएगा, इसके लिए अतिरिक्त अमला नहीं लगाना पड़ेगा और समय भी बर्बाद नहीं होगा।

Share:

Next Post

हासामपुरा रोड के समीप इनोवा में IPL का सट्टा करते पकड़ा

Fri May 20 , 2022
सीएसपी ने देर रात मौके पर जाकर 2 लोगों को गिरफ्तार किया-6 मोबाईल बरामद उज्जैन। कल रात मुखबिर की सूचना के बाद सीएसपी ने पुलिस टीम के साथ हासामपुरा रोड पर खड़ी एक इनोवा कार में दबिश दी जिमसें दो लोग बैठे मिले। पुलिस ने बताया कि दोनों आईपीएल का सट्टा कर रहे थे। उनके […]