
- 3 सालों में 200 पर कार्रवाई, इसमें अधिकांश राजस्थान के
उज्जैन। शहर में ड्रग्स का कारोबार तेजी से फलफुल रहा है। इसका प्रमाण है। पिछले तीन साल के पुलिस के आंकडे। पुलिस ने तीन सालों में 200 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सिलसिला हर साल बढ़ता जा रहा है।
ड्रग्स का कारोबार शहर में किस तरह प्रथम 5 माह में पुलिस ने शहर में ड्रग्स के साथ 70 लोगों को पकड़ा है। जिसमें कुछ ऐसे है जो खुद नशे के लिए ड्रग्स लाते है तो बाकी के पैडलर है। पिछले कुछ सालो से शहर के लगभग हर थाना क्षेत्र में ड्रग्स का कारोबार चल रहा है। शहर में ऐसा कोई नशा नहीं है जो नहीं आ रहा है। एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर, चरस, अफीम, कोकीन, गांजा और सभी प्रकार की सिंथेटिक ड्रग्स शहर में इस साल पकड़ी जा चुकी है। सब से अधिक कार्रवाई क्राइम जाँच ने की है। इसमें अधिकांश राजस्थान के है। पुलिस जहाँ नशे पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं तस्करों पर कार्रवाई भी कर रही है। पुलिस आधा दर्जन तस्करो की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की चुकी है जो आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पिट एनडीपीएस की कार्रवाई कर चुकी है। अलावा क्राइम ब्रांच अब तस्करों के डोजियर भी भरवा रही है जो एक से अधिक बार पकड़े जा चुके है और जमानत पर छुट चुके है लेकिन इसके बावजूद शहर में बड़ी मात्रा में नशा आ रहा है। इस साल उज्जैन में पुलिस ने अब तक करीब 80 लोगों को ड्रग्स के साथ पकड़ा है। इस हिसाब से हर माह शहर में 15 तस्कर पकड़े जा रहे है।