जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

मंगल के राशि परिवर्तन से इन राशियों की खुलेगी किस्‍मत, जानें किन्‍हें रहना होगा सावधान

ज्योतिषशास्त्र(Astrology) में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का ग्रह माना जाता है। मंगल 10 दिन बाद यानी 20 जुलाई को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल(Mars) सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल सिंह राशि में 6 सितंबर, 2021 तक विराजमान रहेंगे। मंगल का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मंगल के सिंह राशि में प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल….

मेष राशि
स्वास्थ्य (Health) का विशेष ध्यान रखना होगा।
इस समय वाहन न चलाएं। अगर जरूरी हो तब ही वाहन चलाएं।
वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
धन- लाभ हो सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ लोगों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ कहा जा सकता है।
पढ़ाई-लिखाई में होशियार होते हैं इन 4 राशियों के लोग, देखें क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि?

वृष राशि
नौकरी और व्यापार (job and business) में तरक्की के योग बन रहे हैं।
धन- लाभ हो सकता है।
लेन- देन के लिए समय शुभ है।
इस समय निवेश करना शुभ रहेगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन राशि
कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
भाग्य का साथ मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

कर्क राशि
वाद- विवाद से दूर रहें।
क्रोध (anger) न करें। गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं।
कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।
मकर, कुंभ, धनु, मिथुन और तुला राशि वाले शनिदशा से मुक्ति के लिए सावन के महीने में जरूर करें ये काम

सिंह राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
सेहत का विशेष ध्यान रखें।
दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

तुला राशि
कार्यों में सफलता (Success) प्राप्त करेंगे, लेकिन आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
निवेश करने के लिए समय शुभ है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
धन- खर्च बढ़ सकता है।
प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विवाह के योग बन रहे हैं।
वाद- विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
मान- सम्मान मिलेगा।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
दांपत्य जीवन (married life) सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि
व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
धन- लाभ होगा।
परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
इस समय धैर्य से काम लें।
आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- उत्तराखंड में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री

Sun Jul 11 , 2021
नई दिल्ली. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से आज बड़ा ऐलान किया गया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि उत्तराखंड में AAP की सरकार बनने के बाद आम लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. केजरीवाल ने वादा किया कि उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद पुराने सारे […]