उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

दीवाली की छुट्टियों में महाकाल का चप्पा चप्पा भरा रहा, होटल वाले कमा गए

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली से लेकर रविवार तक अवकाश के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। आज कार्तिक मास का पहला सोमवार होने से आज भी सुबह से यहाँ श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में धनतेरस से लेकर भाईदूज तक दीप पर्व मनाया गया। अलग-अलग दिन भगवान की विधि-विधान से पूजा अर्चना हुई। दीपावली पर भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया। गोवर्धन पूजा और अगले दिन भाईदूज पर भी अवकाश के चलते महाकाल में श्रद्धालुओं की आम दिनों के मुकाबले दो गुना से ज्यादा भीड़ उमड़ी। कल रविवार को दीपावली के अवकाश का आखिरी दिन था। यही कारण रहा कि दोपहर तक महाकाल में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ लग गई कि व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर प्रशासन को कुछ घंटे दर्शनार्थियों का प्रवेश रोकना पड़ा।


गर्भगृह के आगे रैलिंग के पीछे दोपहर में अचानक श्रद्धालुओं की तादाद बढऩे लगी, यह देख पुलिस और मंदिर प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने दर्शन व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया। वीआईपी श्रद्धालुओं का निर्धारित 5 नंबर गेट वाला प्रवेश द्वार बंद कर दिया। इन श्रद्धालुओं को भी सामान्य दर्शनार्थियों की कतार में लगाया गया। इसके बाद भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो जिगजैग शुरू की गई। इधर दोपहर में महाकाल के प्रसाद काउंटरों पर भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। शाम तक मंदिर में यही नजारे थे। आज कार्तिक मास का पहला सोमवार होने से महाकाल में सुबह भी श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।

Share:

Next Post

आज से हुई नागदा में छठ पर्व की शुुरुआत

Mon Nov 8 , 2021
तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया दौरा-अवकाश की मांग नागदा। औद्योगिक नगर होने के कारण नागदा शहर में हर प्रदेश के व्यक्ति यहाँ निवास करते हैं। इसीलिए शहर को मिनी इंडिया के रुप में भी पहचाना जाता है। यहाँ पर हर धर्म वर्ग का व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार पूरे उल्लास के साथ पर्व मनाता […]