उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

Pilot Project के तहत ई श्रम पोर्टल का हुआ शुभारंभ

  • केंद सरकार की योजना का मिलेगा लाभ

नागदा। सांसद अनिल फिरोजिया के प्रयासों से असंगठित क्षेत्र के कामगारों का नि:शुल्क ई-श्रम कार्ड बनाने का कार्य प्रकाश नगर स्थित गुरूकुल स्कूल को सेंटर बना कर शुरू किया गया है। पायलेट प्रोजेक्ट की तर्ज पर शिविर सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन द्वारा संचालित किया जा रहा है।
सांसद प्रतिनिधि जैन ने बताया कि सप्ताहभर गुरुकुल स्कूल में नि:शुल्क कार्ड बनाये जाएंगे जिसके बाद कार्ड बनाने का यह कार्य वार्ड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि के अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारो का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के लिए ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया है। इससे असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सरकार की सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।


इस योजना में दिहाड़ी मजदूरी से लेकर हेयर ड्रेसर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक, रिक्शा-ठेला चालकों जैसे 156 कैटेगीरी के लोगो का लाभ मिल सकेगा। जैन के अनुसार अगर कोई श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराता है तो उसे दो लाख रूपए के एक्सिडेंटल इंश्योरंस का लाभ मिलेगा। इसमें एक साल का प्रीमियम सरकार की और से दिया जाऐगा। पंजीकृत श्रमिक यदि दुर्घटना का शिकार होता है तो उसकी मृत्यु या फिर पूर्ण विकलांगता की स्थिति में वह 2 लाख रुपए का हकदार होगा, वहीं आंशिक रूप से विकलांग होने पर इंश्योरेंस योजना के रूप में 1 लाख रूपए तक की राशि दी जाएगी।

Share:

Next Post

कल औंकारेश्वर में होगा तीर्थ पुरोहित पुजारी सम्मेलन

Sat Sep 4 , 2021
एजेंडा तैयार-उज्जैन से भी पुजारी और पुरोहित जाएंगे उज्जैन। कल रविवार को औंकारेश्वर में प्रदेश स्तरीय तीर्थ पुरोहित और पुजारियों का सम्मेलन रखा गया है। एक दिन के इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज्जैन से भी कई तीर्थ पुरोहित और पुजारी जाएंगे। इसका एजेंडा भी प्रकाशित कर दिया गया है। यह सम्मेलन कल […]