विदेश

Earthquake: इंडोनेशिया के टोबेलो में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप

जकार्ता (jakarta)। इंडोनेशिया (Indonesia) में एक बार फिर भूकंप (Earthquake) के झटके आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि सोमवार को इंडोनेशिया में टोबेलो से 162 किमी उत्तर पश्चिम (162 km northwest of Tobelo) में रिक्टर पैमाने (Richter scale) पर 5.5 तीव्रता (5.5 intensity) का भूकंप आया। भूकंप 23:47:34 (UTC+05:30) बजे आया और उपकेंद्र क्रमशः 2.881 N और 127.100 E पर स्थित था। यूएसजीएस के मुताबिक गहराई 12 किमी. पाई गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टोबेलो पूर्वी इंडोनेशियाई द्वीप हलमहेरा पर स्थित एक शहर और जिला है।


16 जनवरी को तड़के इंडोनेशिया के तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अपनी वेबसाइट पर एक अपडेट में कहा कि भूकंप इंडोनेशिया के सिंगकिल शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया था। भूकंप 37 किलोमीटर की गहराई पर 03:59:58 (स्थानीय समय) बजे दर्ज किया गया था। इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित है। इसमें 17,000 से अधिक द्वीप शामिल हैं।

Share:

Next Post

बॉलीवुड से अथिया-राहुल को मिली शादी की ढेरों बधाई, आलिया से लेकर कियारा तक स्टार्स ने यूं किया विश

Tue Jan 24 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi) । बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Bollywood actress Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (cricketer kl rahul) सोमवार को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में शादी के बंधन में बंध गए। दुनिया भर में मौजूद करोड़ों फैंस और ढेरों सेलेब्रिटीज ने न्यूली वेड कपल को सोशल मीडिया के जरिए शादी की […]