जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

कच्‍चें आम का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, जानें अनोखें फायदें


गर्मियों में कच्चा आम खाने से न सिर्फ आप स्वस्थ्य रह सकते हैं बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। कच्चा आम शरीर में पानी की आपूर्ति में सहायक होता है, जो हमारे पाचन के लिए जरूरी है। इसका नियमित तौर पर सेवन करने से पेट (stomach) से संबंधित समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं। गर्मियों (Summer) के मौसम का प्रमुख फल है और इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। कच्चे आम में विटामिन-ए,सी और ई के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर (Phosphorus and fiber) जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

कच्चा आम खाने के फायदे
इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार
कच्चा आम रोग-प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ाने के लिए भी खाया जा सकता है। कोरोना काल और गर्मियों के सीजन में शरीर को स्वस्थ्य और मजबूत रखने के लिए कच्चे आम से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है।


एसिडिटी की समस्या से निजात
गर्मियों में अक्सर मसालेदार भोजन खाने के बाद पेट में एसिडिटी (acidity) हो जाती है। अगर आप भी ऐसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं तो काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन कीजिए। इससे भोजन आसानी से पच जाएगा और पेट में गैस नहीं बनेगी। कच्चा आम खाने से वजन भी कम सकते हैं। इसलिए अगर आपका पेट बढ़ रहा है तो कच्चे आम का सेवन करें। कुछ दिनों बाद शरीर में बदलाव दिखने लगेगा।

शुगर लेवल कम करने में सहायक
कच्चे आम के सेवन से शरीर में शुगर लेवल (Sugar level) को कम करने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल शरीर में आयरन (Iron) की आपूर्ति के लिए भी किया जाता है। अगर आपको भी शुगर की शिकायत है तो कच्चे आम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इन समस्याओं से भी दिलाएगा राहत
कच्चा आम शरीर में पानी की आपूर्ति में सहायक होता है, जो हमारे पाचन के लिए जरूरी है। इसमें एसिड होता है, जिससे गर्मियों में होने वाली पाचन संबंधी (Digestive) समस्याओं से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पैक्टिन (Pectin) की से डायरिया, दस्त, बवासीर, पेचिश, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पेट की आम समस्याओं के उपचार में मदद मिलती है।

एक दिन में कितनी मात्रा में खाना चाहिए कच्चा आम
एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 100 से 150 ग्राम कटे हुए आम का सेवन कर सकता है। वहीं डायबिटीज, हाइपरटेंशन (Hypertension) के मरीजों के लिए रोजाना 10 ग्राम आम का सेवन करना ही बेहतर है।

नोट: उपरोक्‍त दी गई जानकारी सामान्य सूचना उद्देश्‍य के लिए हैं। अगर आप किसी भी तरह की बीमारी से पीड़ित या परेशान हैं तो इस पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें ।

Share:

Next Post

चारा मामले में लालू यादव को बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

Sat Apr 17 , 2021
नई दिल्ली: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को कोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं. शनिवार को झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत दे दी है. बता दें कि हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के इस मामले में दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के केस […]