जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

सुबह खाली पेट इन चीजों को खाना हो सकता है नु‍कसान दायक

सुबह के नाश्ते को दिन का सबसे अहम भोजन माना जाता है। आप सुबह के नाश्ते में जिन चीज़ों का सेवन करते हैं। उसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है। अगर आप नियमित और संतुलित आहार लेते हैं, तो आप सेहतमंद रहते हैं। वहीं, सुबह के नाश्ते को स्किप करते है, तो बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो महज रोजाना समय पर नाश्ता करने से भी व्यक्ति बीमार होने से बच सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह में जागने के एक घंटे के अंदर नाश्ता कर लेना चाहिए। हालांकि, कई ऐसी चीज़ें हैं, जिनका सेवन सुबह के नाश्ते में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इनके सेवन से बदहजमी, गैस, अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-

सलाद (कच्ची सब्जियां) न खाएं

सलाद सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन सुबह के समय नाश्ते में कच्ची सब्जियों को खानें से बचें। इनमें फाइबर पाया जाता है जो देर से पचता है। इसके सेवन से आपको गैस, पेट में दर्द और पेट फूल सकता है।

विटामिन-सी का सेवन न करें

विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियों को खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, लेकिन सुबह में खाली पेट इसका सेवन न करें। खासकर टमाटर और संतरे बिल्कुल न खाएं। इनसे पेट में एसिड उत्सर्जित होता है। सुबह में विटामिन-सी युक्त चीज़ों के सेवन से पेट में गैस और जलन पैदा हो सकती है।

कॉफ़ी न पिएं

लोग ऐसा सोचते हैं कि सुबह की शुरुआत कॉफ़ी अथवा चाय से होनी चाहिए। हालांकि, खाली पेट कॉफी पीने से पेट में एसिड का उत्सर्जन अधिक होता है। इससे गैस की समस्या हो सकती है।

शुगर युक्त जूस न पिएं

सुबह के नाश्ते में जूस का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन जूस में अत्यधिक चीनी पैनक्रियाज़ के लिए ठीक नहीं है। इसके लिए सुबह में जागने के कुछ घंटों बाद चीनी युक्त जूस का सेवन करें।

केले न खाएं

तड़के सुबह में केले खाने से बचें। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। ये दोनों मिनरल्स खाली पेट सेवन से रक्त में असंतुलन पैदा कर सकते हैं।

दही न खाएं

दही के खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। हालांकि, दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो हाजमे को बिगाड़ सकता है। इसके लिए सुबह में नाश्ते के समय दही खाने से बचें।

नोट: उपरोक्‍त दी गई जा‍नकारी व सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी प्रोफेशनल डॉक्टर की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

स्कूलों में छह माही परीक्षा ओपन बुक पद्धति से होगी

Mon Nov 9 , 2020
विभाग ने सभी प्राचार्यों को निर्देश जारी किए इंदौर। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते स्कूल अभी भी बंद हैं, वहीं अगले माह से 6 माही परीक्षाओं का दौर शुरू होगा। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के प्राचायों को निर्देश जारी करते हुए छह माही परीक्षा ओपन बुक पद्धति से कराने की तैयारी करने को […]