img-fluid

ED: वेदांता समूह पर ईडी की छापेमारी, FEMA उल्लंघन के मामले में तलाशी अभियान जारी

June 02, 2026

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को वेदांता समूह (Vedanta Group) के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की। कारोबारी अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के वेदांता समूह पर ईडी ने फेमा उल्लंघन मामले में यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि ये तलाशी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन की जांच का हिस्सा हैं। मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है। कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

फेमा के तहत कब होती है कार्रवाई?
ईडी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत तब कार्रवाई करता है जब उसे किसी व्यक्ति या कंपनी द्वारा विदेशी मुद्रा से जुड़े लेन-देन में उल्लंघन का संदेह होता है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से ऐसे मामलों में की जाती है जहां अवैध रूप से विदेश में धन हस्तांतरण, विदेश में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करना, या विदेशी निवेश से संबंधित नियमों का पालन न करना शामिल होता है।

भारत की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी है वेदांता समूह
वेदांता समूह भारत का एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय प्राकृतिक संसाधन और खनन समूह है। इसकी स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी और यह धातु, खनिज, ऊर्जा तथा तेल-गैस क्षेत्रों में कारोबार करता है। समूह का मुख्य व्यवसाय खनन और प्राकृतिक संसाधनों का उत्पादन है। वेदांता जस्ता, एल्युमीनियम, तांबा, लौह अयस्क, इस्पात, तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समूह की प्रमुख कंपनियों में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, केयर्न इंडिया और वेदांता एल्युमिनियम शामिल हैं। भारत के साथ-साथ अफ्रीका और अन्य देशों में भी इसका कारोबार फैला हुआ है। भारत में एल्युमीनियम और जस्ता उत्पादन के क्षेत्र में वेदांता अग्रणी कंपनियों में गिनी जाती है।

Share:

  • 20 लाख शिकायतें... इंदौर की जनता निगम से दुखी, मोबाइल ऐप-311 पर दर्ज करवाते हैं हजारों समस्याएं

    Tue Jun 2 , 2026
    इंदौर। नगर निगम ने अपनी हेल्पलाइन सर्विस 311 को लेकर जो प्रेसनोट जारी किया उसी से यह पोलपट्टी भी खुली कि वाकई शहर की जनता अपनी समस्याओं को लेकर कितनी दु:खी है। इस मोबाइल ऐप पर निगम के ही मुताबिक 9 लाख से ज्यादा सक्रिय उपयोगकर्ता हैं, तो अब तक नागरिकों द्वारा इस ऐप के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved