img-fluid

दुर्गा पूजा ‘टिकट घोटाले’ में ED की रेड: बंगाल के पूर्व TMC मंत्री के 15 ठिकानों पर पहुंची केंद्रीय एजेंसी

September 29, 2026

कोलकाता. कोलकाता (Kolkata) में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एक साथ 15 जगहों पर छापेमारी शुरू की है. ED की यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पूर्व मंत्री (Former Minister) इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों तक भी पहुंची है.

अधिकारियों के मुताबिक, जांच मास आर्ट्स सोसाइटी से जुड़े एक समूह की कथित गतिविधियों और उससे जुटाई गई अपराध की कमाई की जांच के तहत की जा रही है.


  • अधिकारियों ने बताया कि जांच के घेरे में ऐसे लोगों का एक समूह है, जिसने कथित तौर पर मास आर्ट्स सोसाइटी नाम की संस्था बनाई थी. आरोप है कि इस समूह ने लोगों के सामने इस संस्था को यूनेस्को से मंजूर संस्था के तौर पर पेश किया था.

    दुर्गा पूजा के नाम पर टिकटिंग इवेंट का आरोप
    जांच के मुताबिक, मास आर्ट्स सोसाइटी के नाम का इस्तेमाल करने वाले लोग बाद में दुर्गा पूजा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे. अधिकारियों का कहना है कि इन कार्यक्रमों के लिए टिकट भी बेचे जा रहे थे.

    ED की टीम फिलहाल कोलकाता में 15 ठिकानों पर दस्तावेजों और दूसरी चीजों की जांच कर रही है. पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन से जुड़े परिसर में भी तलाशी चल रही है. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित तौर पर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे और कहां किया गया.

    Share:

  • DUSU नतीजों पर राहुल गांधी ने मांगा जवाब, कन्हैया कुमार और विनोद जाखड़ से चुनावी रणनीति पर पूछे सवाल

    Tue Sep 29 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में कांग्रेस (Congress) की छात्र इकाई NSUI के प्रदर्शन को लेकर पार्टी के भीतर समीक्षा शुरू हो गई है। रिपोर्टों के मुताबिक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने NSUI के प्रदर्शन पर चर्चा के लिए कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) से मुलाकात की और चुनाव में हुई हार के कारणों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved