भोपाल। मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा लगातार रणनीति बना रही है। पार्टी नेताओं की नाराजगी और संभावित बगावत को रोकने के लिए देर रात जहां सभी मंत्रियों को बुलाकर चुनाव पर चर्चा की गई और अपने कार्य में सक्रिय रहने के निर्देश जारी किए, वहीं भाजपा ने एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें चुनावी क्षेत्रों में चल रही पार्टी नेताओं की नाराजगी को रोकने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, संगठन मंत्री सुहास भगत, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सभी सांसद और विधायकों के अलावा प्रदेश के सभी बड़े नेता व पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इन सभी नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा व अन्य कार्य सौंपे जाएंगे।
हम गद्दार नहीं खुद्दार… महेन्द्र सिसौदिया
कल सीएम आवास पर मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री महेन्द्र सिसौदिया ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद हमें गद्दार कहा गया। हम गद्दार नहीं खुद्दार हैं। हम जनता के लिए सडक़ों पर उतरे थे। हम तो पहले भी मंत्री थे और अब भी मंत्री हैं।
कांग्रेस में जो बचे वो भी भाजपा में आ जाएंगे : राजपूत
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर मंत्री बने गोविंद राजपूत ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी में बचे ही कितने लोग हैं। जो बचे हैं वे भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। अर्थव्यवस्था को लेकर तीसरा वीडियो जारी करते हुए राहुल ने कहा कि जीडीपी में इस ऐतिहासिक गिरावट के पीछे का मुख्य कारण ‘गब्बर सिंह टैक्स’ […]
भोपाल: मध्य प्रदेश के किसानों (farmers) के लिए अच्छी खबर है. कुछ दिनों का इंतजार और फिर वह ब्याज मुक्त हो जाएंगे. जी हां, 13 जून को राजगढ़ जिले में किसान कल्याण महाकुंभ (Kisan Kalyan Mahakumbh) का आयोजन किया जाएगा. इस किसान सम्मेलन में CM शिवराज 2100 करोड़ रुपए की ब्याज राशि भरकर किसानों को […]
कोलकाता। भाजपा ने मुर्शिदाबाद में एनआइए द्वारा आतंकियों की गिरफ्तारी के मामले में राज्य पुलिस पर सनसनी आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है। भाजपा ने इसे संघीय ढांचे का उल्लंघन करार देते हुए तत्काल केंद्र सरकार से राज्य सरकार को भंग करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि एनआइए ने शनिवार […]
भोपाल। देश में पेट्राल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों एवं महंगाई के विरेाध में आज कांग्रेस (Congress) विधायक साइकिल (Cycle) मार्च करते हुए विधानसभा (Assembly) पहुंचे। पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे बढऩे से रोका। इसको लेकर पुलिस से विवाद की स्थिति भी बनी। विधायकों के साइकिल मार्च को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल […]