भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भोपाल में कल होगा आठवां भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ

भोपाल। भोपाल (Bhopal) में आठवां साइंस फेस्टिवल (8th Science Festival) का शुभारंभ शनिवार सुबह 10.30 बजे होगा। चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइंस फेस्टिवल (one day international science festival) मध्य प्रदेश में पहली बार हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) मुख्य अतिथि और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉज जितेंद्र सिंह विशेष अतिथि रहेंगे।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार हो रहे इस साइंस फेस्टिवल में देश भर से 8000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। साइंस फेस्टिवल में वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षकगण तथा उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसमें लगभग एक लाख लोगों के साइंस फेस्टिवल के साक्षी बनने का अनुमान है। आजादी के अमृतकाल में आयोजित हो रहे आठवें साइंस फेस्टिवल का मुख्य विषय ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृतकाल की ओर अग्रसर’ चुना गया है। महोत्सव में इस बार 15 गतिविधियों का आयोजन होगा और पहले दिन प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर का गायन भी होगा।

वर्ष 2015 से साइंस फेस्टिवल प्रति वर्ष मनाने का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी उपलब्धियों का उत्सव मनाना और आम लोगों को इस आयोजन से जोडना है। साथ ही आमजन के जीवन में आनंद, उल्लास और स्वस्थ मनोरंजन तथा स्कूली बच्चों में क्रिएटविटी और नवाचारों को प्रोत्साहित करना रहा है।


आठवें साइंस फेस्टीवल का आयोजन भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर), अंतरिक्ष विभाग, परमाणु उर्जा विभाग, विज्ञान भारती (विभा), मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलाजी (मेनिट) के संयुक्त् तत्वावधान में किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन इस संपूर्ण कार्यक्रम में सह आयोजक है एवं मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् महोत्सव की नोडल एजेन्सी है।

महोत्सव में भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, सचिव जैवप्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार डॉ. राजेश एस गोखले, सचिव पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डॉ. एम. रविचन्द्रन, सचिव विज्ञान भारती डॉ. सुधीर भदौरिया, महानिदेशक, सीएसआईआर और सचिव डीएसआईआर डॉ. एन. कलैसेल्वी, वैज्ञानिक एच डीबीटी भारत सरकार डॉ संजय मिश्रा तथा महानिदिशक मेपकास्ट डॉ अनिल कोठारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Share:

Next Post

MP: किसान ने कृषि मंत्री कमल पटेल पर लगाया बेहद गंभीर आरोप

Fri Jan 20 , 2023
भोपाल: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) पर उन्हीं की विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) के एक किसान ने आरोप लगाया है. किसान ने मंत्री पटेल पर आरोप लगाया है कि मंत्री मेरे बेटे को जेल से बाहर नहीं आने दे रहे हैं. मेरा बेटा आदमी आदमी पार्टी का हरदा जिलाध्यक्ष […]