img-fluid

ऐलन मस्क ने इस साल गंवाए 100 अरब डॉलर, हर दिन लगा 1.5 अरब डॉलर का झटका

  • March 07, 2025

    वाशिंगटन। एलन मस्क (Elon Musk) साल 2025 (Top Loser Billionaires 2025) में दुनिया में सबसे अधिक दौलत गंवाने (Top Loser Billionaires) वाले व्यक्ति तो हैं ही, 100 अरब डॉलर से अधिक गंवाने वाले पहले व्यक्ति हैं। गुरुवार को मस्क की संपत्ति में 10.9 अरब डॉलर (Musk’s wealth increases by $10.9 billion) की सेंध लगी और इस नुकसान के साथ ही वह इस साल 102 अरब डॉलर (लगभग 8.88 लाख करोड़ रुपये) गंवाने वाले शतकवीर बन गए। उन्हें इस साल हर दिन करीब 1.5 अरब डॉलर (13000 करोड़ रुपये से अधिक) का झटका लगा है। अब मस्क का नेटवर्थ 330 अरब डॉलर रह गया है। इसके बावजूद मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।


    ब्लूमबर्ग के मुताबिक मस्क के पास टेस्ला की लगभग 13% हिस्सेदारी है और उनके पास 2018 के कंपेंसेशन पैकेज से 304 मिलियन स्टॉक ऑप्शन भी हैं। एलन मस्क के नेटवर्थ में गिरावट की बड़ी वजह टेस्ला के शेयरों का लुढ़कना भी है। गुरुवार को टेस्ला के शेयर 5 फीसद से अधिक लुढ़के और एक महीने में 30 पर्सेंट से अधिक लुढ़क चुका है। इस अवधि में मस्क 433 से 330 अरब डॉलर पर आ गए हैं।

    टेक कंपनियों के अरबपतियों को झटका
    टेक कंपनियों से जुड़े अरबपतियों के लिए यह साल बेहद खराब साबित हो रहा है। टॉप-5 लूजर टेक्नोलाजी से हैं। इनमें एलन मस्क तो हैं ही, इनके बाद इस साल दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में दूसरे नंबर पर माइकल डेल हैं। हालांकि, मस्क की तुलना में इनकी संपत्ति केवल 20 अरब डॉलर ही घटी है। अभी माइकल डेल की कुल संपत्ति 104 अरब डॉलर है और करीब-करीब मस्क इतना ही इस साल गंवा चुके हैं। डेल के अलावा लैरी एलिसन को 19.3 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। जेनसेन हुआंग की दौलत 17.2 अरब डॉलर घटी है। जेफ बेजोस ने 16.7 अरब डॉलर गंवाए हैं।

    टॉप-20 की ओर बढ़े अडानी के कदम
    अडानी ग्रुप के शेयरों में गुरुवार को आई तेजी से गौतम अडानी की संपत्ति में 455 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एक पायदान ऊपर 21 नंबर पर पहुंच गए। हालांकि, भारतीय अरबपतियों में इस साल के टॉप लूजर गौतम अडानी हैं। इनकी संपत्ति इस साल 10.2 अरब डॉलर कम होकर 68.5 अरब डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी भी 5.4 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। उनका नेटवर्थ 85.2 अरब डॉलर है और वह दुनिया के 17वें नंबर के रईस हैं।

    Share:

    अशोक गहलोत ने मणिशंकर अय्यर पर किया तीखा हमला, बोले- ऐसा बयान कोई सिरफिरा ही दे सकता है

    Fri Mar 7 , 2025
    जयपुर । कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पार्टी के ही नेता मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह से मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान को लेकर बयान दिया है, ऐसा बयान कोई सिरफिरा ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved