img-fluid

48 घंटे में एलन मस्क को 88 अरब डॉलर का झटका, मुकेश अंबानी की कुल दौलत के बराबर गंवाई संपत्ति

June 19, 2026

वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति में पिछले 48 घंटों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। उनकी कंपनी SpaceX के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आने से मस्क की नेटवर्थ को बड़ा नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने दो दिनों में करीब 88 अरब डॉलर गंवा दिए, जो भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति के लगभग बराबर है।

SpaceX के रिकॉर्ड वैल्यूएशन के बाद पहली बार शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बुधवार को कंपनी के शेयर करीब 5 प्रतिशत तक गिरे, जबकि गुरुवार को भी इनमें 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के चलते मस्क की संपत्ति में बुधवार को करीब 56.4 अरब डॉलर और गुरुवार को करीब 32.1 अरब डॉलर की कमी आई।

इसके बावजूद एलन मस्क अब भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शीर्ष पर बने हुए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 1.23 ट्रिलियन डॉलर बताई गई है।


  • मस्क का नुकसान कई अरबपतियों की पूरी संपत्ति से ज्यादा

    दो दिनों में मस्क ने जितनी संपत्ति गंवाई है, वह कई बड़े अरबपतियों की पूरी नेटवर्थ से भी ज्यादा है। चीन के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति झोंग शानशान की करीब 61 अरब डॉलर की संपत्ति से भी मस्क का नुकसान अधिक है। भारत में लक्ष्मी मित्तल (करीब 38.7 अरब डॉलर) और सावित्री जिंदल (करीब 33 अरब डॉलर) की कुल संपत्ति से भी ज्यादा रकम मस्क ने महज दो दिनों में गंवा दी।

    गिरावट की वजह क्या रही?

    विशेषज्ञों के मुताबिक, SpaceX के शेयरों में गिरावट की मुख्य वजह निवेशकों की मुनाफावसूली और बाजार में बढ़ा दबाव है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर संकेतों के बाद अमेरिकी बाजारों में बिकवाली बढ़ी, जिसका असर टेक और निजी कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ा।

    एलन मस्क के पास SpaceX के करीब 4.76 अरब शेयर हैं। कंपनी की वैल्यूएशन में तेजी के चलते उनकी संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया था और इसी वजह से वह खरबपति क्लब में पहुंचे।

    Tesla अभी भी बड़ा सहारा

    हालांकि SpaceX मस्क की सबसे बड़ी संपत्तियों में शामिल हो चुकी है, लेकिन इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla भी उनकी संपत्ति का बड़ा आधार है। मस्क Tesla के CEO हैं और कंपनी में उनकी करीब 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Tesla के प्रदर्शन का सीधा असर उनकी कुल संपत्ति पर पड़ता है।

    Share:

  • होर्मुज से गैस लादकर निकला पहला भारतीय LNG टैंकर 'दिशा' गुजरात के दहेज पोर्ट पहुंचा

    Fri Jun 19 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान (US-Iran) के बीच पीस डील होते ही भारत को पहली खुशखबरी मिल गई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को पार कर पहला एलएनजी जहाज (LNG Tanker Disha) भारत आ चुका है. जी हां, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद पहला LNG कैरियर जहाज ‘दिशा’ (LNG Tanker Disha) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved