वाशिंगटन। दुनिया की सबसे मूल्यवान कार कंपनी टेस्ला (World’s most valuable car company Tesla) के CEO एलन मस्क (Elon Musk) के नेटवर्थ (Net worth) के लिए साल 2025 बहुत बुरा साबित हो रहा है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 96.5 अरब डॉलर की कमी (A shortfall of $96.5 billion) दर्ज की गई है। यह रकम नेपाल, यमन, उत्तर कोरिया, म्यांमार जैसे देशों की जीडीपी से भी अधिक है।
डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद जितनी तेजी से एलन मस्क की दौलत उछली, उतनी तेजी से गिर रही है। एलन मस्क इस समय दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनका नेटवर्थ 336 अरब डॉलर है। मंगलवार को टेस्ला के शेयरों में आए गिरावट की वजह से उन्हें 9.10 अरब डॉलर का झटका लगा और इस झटके के साथ ही साल 2025 में मस्क 96.5 अरब डॉलर गंवा चुके हैं।
टेस्ला के शेयर लुढ़कने से लग रहा झटका
मस्क के पास टेस्ला की लगभग 13% हिस्सेदारी है और उनके पास 2018 के कंपेंसेशन पैकेज से 304 मिलियन स्टॉक ऑप्शन भी हैं। पिछले 5 दिन में टेस्ला का शेयर 10 फीसद से अधिक टूटा है और एक महीने में 30 पर्सेंट से अधिक लुढ़क चुका है। इस अवधि में मस्क 433 से 336 अरब डॉलर पर आ गए हैं।
96 अरब डॉलर से कम जीडीपी वाले कुछ देश
2024 के आंकड़ों के अनुसार, 96 अरब डॉलर से कम जीडीपी वाले कुछ देशों की सूची नीचे दी गई है। यह डेटा विश्व बैंक और IMF के अनुमानों पर आधारित है।
– म्यांमार: लगभग 70 अरब डॉलर
– नेपाल: लगभग 40 अरब डॉलर
– सूडान : लगभग 40 अरब डॉलर
– उत्तर कोरिया: लगभग 30 अरब डॉलर (अनुमानित)
– यमन: लगभग 20 अरब डॉलर
– माली लगभग 20 अरब डॉलर
– बुर्किना फासो: लगभग 20 अरब डॉलर
– रवांडा लगभग 12 अरब डॉलर
– मालावी लगभग 12 अरब डॉलर
– नाइजर लगभग 15 अरब डॉलर
मस्क स्पेसएक्स के भी मालिक हैं, जो एक प्राइवेट रॉकेट कंपनी है। स्पेसएक्स का मूल्य दिसंबर 2024 में लगभग $350 बिलियन आंका गया है। मस्क के पास इस कंपनी की लगभग 42% हिस्सेदारी है, जो एक ट्रस्ट के माध्यम से है। इसमें 5% की प्राइवेट कंपनी डिस्काउंट लगाया गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved