जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

इंग्लिश टॉयलेट से बनती है पेट में कब्‍ज, छुटकारा पाने इन नुस्खों को आजमाएं

नई दिल्ली (New Delhi)। आज के दौर में बड़ी संख्या में लोग कब्ज और पेट (constipation and stomach) साफ न होने से परेशान रहते हैं। ये समस्याएं लंबे समय तक रहें, तो बवासीर, भगंदर, आंतों में जख्म समेत कई गंभीर बीमारियां (serious diseases) पैदा कर सकती हैं. ऐसे में पेट साफ होना बेहद जरूरी है।

कब्ज की समस्या बहुत सारे लोगों को परेशान करती है। कब्ज में स्टूल पास करने में दिक्कत होती है और पेट साफ नहीं होता। इसका कारण खानपान के अलावा कई बार स्टूल पास करने का तरीका भी हो सकता है। आजकल ज्यादातर घरों में वेस्टर्न सीट को लोग इस्तेमाल करने लगे हैं। जिसकी वजह से कई बार पेट साफ नहीं होता और कब्ज की समस्या होने लगती है। तो अगर आपको भी कब्ज परेशान कर रही है तो इन आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से कब्ज की समस्या को कम किया जा सकता है। दिनभर में खाई गई ये 5 चीजें पेट की कब्ज को खत्म करने में मदद करेंगी।



वेस्टर्न टॉयलेट से हो सकती है कब्ज की समस्या
स्टूल पास करने के लिए स्क्वाट की पोजिशन को इंसानों के लिए आइडियल पोजीशन माना गया है। स्क्वाट पोजीशन में बैठने की वजह से रेक्टम की मसल्स मजबूत होती हैं और प्यूबिक मसल्स रिलैक्स। जिसकी वजह से स्टूल पास करने में आसानी होती है। अगर कब्ज की समस्या रहती है तो डायटीशियन मनप्रीत के बताएं इन नुस्खों की मदद से कब्ज से राहत मिल सकती है।

बेसिल सीड्स वाटर
रोजाना सुबह की शुरुआत बेसिल सीड्स वाटर के साथ करें। इसमे सॉल्यूएबल और इनसॉल्यूएबल फाइबर होता है जो बाउल मूवमेंट को आसान बनाता है। जिससे कब्ज की समस्या कम होती है। रातभर भीगे बेसिल सीड्स को सुबह एक चम्मच एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं।

अंजीर और खुबानी को भिगोकर खाएं
एक से दो अंजीर और एक से दो खुबानी को पानी में भिगोकर छोड़ दें। दोपहर में करीब 12 बजे इन भीगे खुबानी और अंजीर को खाएं। ये पेट के कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करेंगे।

गोंद कतीरा
शाम को चार बजे के करीब गोंद कतीरा को पानी में एक चम्मच मिलाकर पिएं। इसके लिए पहले से ही गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर सॉफ्ट कर लें। इसमे साल्यूएबल फाइबर होता है जो स्टूल को सॉफ्ट बनाता है और आंतों से आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है।

डिनर के बाद खाएं मुनक्का
डिनर करने के बाद करीब 5 मुनक्का पानी में भीगे हुए खाएं। इन मुनक्कों को पहले से ही पानी में भिगोकर रख दें। डिनर करने के बाद ये मुनक्के खाएं। मुनक्का भी स्टूल को सॉफ्ट करने और आसानी से आंतों से बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा मुनक्का डाइजेस्टिव सिस्टम को भी सही रखता है। जिससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।

Share:

Next Post

पेशाब की नली में फंसी सेफ्टी पिन, डॉक्टरों ने दूरबीन के जरिए निकाली बाहर

Sun Dec 10 , 2023
इंदौर (Indore)। मध्‍य प्रदेश (MP) के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय हॉस्पिटल (MY Hospital) में एक ऐसा केस आया जिसे देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। मरीज के पेशाब की थैली में सेफ्टी पिन फंस (Safety pin stuck in urine bag) गई थी। इसे देखकर डॉक्टर भी सोच में पड़ गए कि सेफ्टी पिन पेशाब की […]