img-fluid

‘मरना सभी को है तुम भले मरे, करके नमक हलाल लड़ते हुए गिरे’, भारतीय सेना प्रमुख जनरल ने सुनाई कविता

July 26, 2026

नई दिल्ली। पूरा भारत आज 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के मौके पर 1999 में पाकिस्तान से लड़ते हुए शहीद होने वाले वीर जवानों को याद कर रहा है। उनकी स्मृति में लद्दाख के द्रास में एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि पूरी दुनिया में भारत के सैनिकों का मुकाबला नहीं किया जा सकता। इस दौरान जनरल धीरज सेठ ने एक कविता भी बलिदानियों के समर्पित करते हुए सुनाई।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने कहा, ‘मैं हमारे बहादुर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही, उनके परिवारों को भी अपना स्नेहपूर्वक नमन करता हूं। कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में हमारे साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। हमारे बीच उनकी ये मौजूदगी भारतीय सेना के लिए आने वाले समय के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।’


  • जनरल धीरज सेठ ने आगे कहा कि आज यहां मैं आपके सामने इन वीरों को जब याद करता हूं तो मुझे मेरे ही यूनिट के सैनिक की तरफ से लिखी गई एक रचना याद आती है जिसका मैं आपके सामने बयान करना चाहता हूं।

    मरना सभी को है तुम भले मरे, करके नमक हलाल लड़ते हुए गिरे,
    भूलोगे आप नहीं जो छिप गई शक्ल, सफे-ज़मीं पर नाम हुआ तुम्हारा अटल।

    भारतीय सेना प्रमुख बोले कि ये रचना इन सभी वीरों के लिए इतनी सही है कि मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि भारतीय सेना का जो योद्धा है वो विश्व में किसी भी सेना के सैनिकों से इतना बढ़-चढ़कर है कि उसका मुकाबला भी नहीं किया जा सकता।

    जनरल धीरज सेठ ने कहा कि इस मौके पर मैं देश को अपनी तरफ से ये यकीन दिलाना चाहता हूं कि भारतीय थल सेना पूरे तरीके से देश की प्रगति में पूरी तरीके से उनके साथ है और आने वाले समय में देश के परचम को और भी ऊंचा लहराएंगे। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने भी बहादुर सैनिकों के शौर्य को नमन किया।

    Share:

  • हेलन ने खोले अपनी ग्लैमरस पहचान के राज, विदेशी एक्सेसरीज और अनोखे कॉस्ट्यूम्स से रचा था बॉलीवुड में नया फैशन ट्रेंड

    Sun Jul 26 , 2026
    नई दिल्ली ।हिंदी सिनेमा में कैबरे (Cabaret) डांस को नई पहचान देने वाली दिग्गज अभिनेत्री और डांसर हेलन (Helen) ने अपने मशहूर कॉस्ट्यूम्स (Costumes) और ग्लैमरस लुक से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्मों में अपनी हर प्रस्तुति को अलग और आकर्षक बनाने के लिए वह केवल स्थानीय बाजारों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved