विदेश

एक्सपर्ट ने गीजा के उस चौथे पिरामिड का रहस्‍य भी खोला

काहिरा। मिस्र के पिरामिड न सिर्फ प्राचीन इतिहास की कहानी सुनाते हैं, इनसे जुड़े इतने रहस्य हैं कि आज तक कोई नई जानकारी सामने आ रही है। 18वीं सदी के इतिहास में मिस्र के गीजा में एक चौथे ‘ग्रेट पिरामिड’ का जिक्र भी है। यह पिरामिड अब तक एक पहेली बना था। अब जेसन कोलावीटो नाम के लेखक ने दावा किया है कि उन्होंने यह पहेली सुलझा ली है। अभी तक खुफू, खाफरी और मेकॉरे नाम के तीन ग्रेट पिरामिड ही गीजा में मिले हैं।

1775 की किताब ‘Voyage d’Egypte et de Nubie’ में डेनमार्क के नौसैनिक कप्तान और कार्टोग्राफर फ्रेडेरिक लूई नॉर्डेन ने इस चौथे पिरामिड का जिक्र किया है जिस पर कोलावीटो ने खुलासा किया है।


कोलावीटो ने कहा है कि नॉर्डेन ने एक ब्लैक पिरामिड का जिक्र किया है जिसे चौथा पिरामिड किया गया है। यह बाकी तीनों से तिरछी रेखा में है। चौथा पिरामिड तीसरे से कई सौ फीट नीचे है। उन्होंने कहा है कि बाकी तीनों की तरह बंद है और इसमें कोई मंदिर नहीं है। नॉर्डेन ने लिखा है कि यह एक विशाल पत्थर पर खत्म होता है। कोलावीटो ने आगे बताया है कि नॉर्डेन का बताया चौथा पिरामिड असल में क्या है।

दरअसल, कोलावीटो का कहना है कि चौथा पिरामिड दरअसल एक सैटलाइट पिरामिड है जिसे नॉर्डेन ने चौथा ग्रेट पिरामिड माना है। अब खस्ताहाल हो चुके पिरामिड के आखिर में एक क्यूब आकार है जबकि इसके पूर्वी हिस्से में ऐसा मलबा है जिसे नॉर्डेन ने ‘ग्रेट हीप’ बताया है। कोलावीटो का कहना है कि नॉर्डेन ने कई ऑब्जेक्ट्स की लंबाई आकने में गलती की है। इसलिए हो सकता है कि चौथा पिरामिड भी उनकी गलतफहमी हो।

Share:

Next Post

अमेरिका में रिहायशी इलाके के ऊपर उड़ते दिखे तीन बी-2 परमाणु बॉम्बर्स, दहशत में लोग

Sun Feb 28 , 2021
वॉशिंगटन। अमेरिका के रिहायशी इलाके के ऊपर एक साथ तीन नॉर्थरोप ग्रुम्मन बी-2 स्पिरिट परमाणु बॉम्बर्स को उड़ान भरता देख लोग दहशत में आ गए। दुनिया के सबसे महंगे विमानों में शुमार बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स अक्सर अधिक ऊंचाई पर और लोगों की नजरों से बचकर उड़ान भरते हैं। यह विमान इतना घातक है कि अमेरिका […]