img-fluid

एमपी माइक्रोकॉन में विशेषज्ञों ने सिखाई सटीक जांच की तकनीक

October 03, 2026

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एसोसिएशन ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स (आईएएमएम-एमपी चैप्टर) के चौथे वार्षिक राज्यस्तरीय सम्मेलन ‘एमपी माईक्रोकॉन 2026Ó का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन की थीम ‘पाथवेज टू प्रिसीजनÓ रखी गई है। आयोजन के पहले दिन प्रदेशभर से आए चिकित्सकों और शोधकर्ताओं के लिए विशेष प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशालाएं आयोजित की गईं।



  • इनमें बैक्टीरियल रेजिस्टेंस की पहचान, रिकेट्सियोसिस के सटीक निदान, लैब एक्रिडिटेशन और खसरा वायरस की मॉलिक्यूलर सीक्वेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशालाओं में सीएमसी वेल्लोर से डॉ. जॉन प्रकाश, एनआईटीएचआर जबलपुर से डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, एमजीएम कॉलेज इंदौर से डॉ. अखिलेश तोमर और मेडिकल कॉलेज सीकर से डॉ. स्मिता सूद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेडिकल कॉलेज के डीन एवं संरक्षक प्रो. डॉ. नवनीत सक्सेना तथा आयोजन अध्यक्ष डॉ. रीति जैन सेठ ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा में सटीक और समय पर होने वाली जांच की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यशालाओं के माध्यम से युवा चिकित्सकों को अत्याधुनिक जांच तकनीकों को सीखने का अवसर मिला। इस अवसर पर डॉ. ममता गौर, डॉ. कुमकुम मदोरिया, डॉ. श्रुति असाटी, डॉ. सीमा बिसाने और डॉ. सत्येंद्र भट्ट सहित अन्य चिकित्सक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

    Share:

  • होटल बैलेंसिंग रॉक में हाईवोल्टेज हंगामा

    Sat Oct 3 , 2026
    दूसरी महिला के साथ पति को देख भड़की पत्नी, पति के साथ महिला की जमकर की धुनाई जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति को दूसरी महिला के साथ होटल में पकड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved