भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

संगठन की समझाइश बेअसर… अब BJP MLA ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • नारायण त्रिपाठी के आरोप कोरेाना की आड़ लेकर रोका विंध्य महाकुंभ

भोपाल। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। त्रिपाठी ने विंध्य महोत्सव का आयोजन रोकने के लिए सरकार पर कोरोना को शस्त्र बनाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने सरकार को चुनौती दी है कि कार्यक्रम का आयोजन करने की अनुमति दी जाए। इसके बाद यदि कोरेाना का संक्रमण बढ़ता है या फिर कोरोना से एक भी मौत होती है तो उन्हें जिम्मेदारी ठहराया जाए। हालांकि सतना कलेक्टर अजय कटसेरिया ने विधायक को विंध्य महोत्सव आयोजित करने की अनुमति नहीं दी है। नारायण त्रिपाठी विंध्य क्षेत्र में ‘मेरा विंध्य, मुझे लौटा दोÓ की मुहिम चलाकर अलग विंध्य प्रदेश की मांग कर रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि आंदोलन को देखते हुए सरकार ने कोरोना अस्त्र का इस्तेमाल किया है। त्रिपाठी की खिलाफत को लेकर अभी भाजपा ने कोई प्रतिक्रया नहीं दी है। त्रिपाठी ने विंध्य क्षेत्र में भाजपा में अलग-थलग पड़ गए हैं। वे पिछले कुछ महीनों से विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर विंध्य क्षेत्र के जिलों में सभाएं कर रहे हैं।

संगठन दे चुका है नसीहत
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही त्रिपाठी विरोधी बयान दे रहे हैं। पहले उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। तब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं संगठन महामंत्री सुहास भगत ने उन्हें प्रदेश कार्यालय बुलाकर नसीहत दी थी। भाजपा की इस नसीहत का त्रिपाठी पर कोई असर नहीं पड़ा। यही वजह है कि वे त्रिपाठी अब सत्ता और संगठन के खिलाफ मुखर दिखाई दे रहे हैं।

Share:

Next Post

Holi पर भीड़-भाड़ वाले सभी तरह के आयोजनों पर रोक

Thu Mar 25 , 2021
घरों में ही मनाने होंगे त्यौहार…. रविवार को रहेगा सात शहरों में लॉकडाउन भोपाल। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने आगामी दिनों में पडऩे वाले त्यौहारों के दौरान आयोजित होने वाले भीड़-भाड़ वाले सभी कार्यक्रमों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही जिलों को स्थानीय स्तर पर […]