भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पांच हजार में बनवा ली दसवीं कक्षा की फर्जी मार्कशीट और धोखाधड़ी भी करा दी दर्ज

  • अब फरियादी भी संदेह के घेरे में हो सकती है कार्रवाई

भोपाल। एमपी नगर पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर पांच हजार रुपए में सौदा कर दसवीं की फर्जी मार्कशीट बनाने का मुकदमा दर्ज किया है। फरियादी ने जालसाज को मार्कशीट बनाने के लिए एडवांस के तौर पर ढाई हजार रुपए दे दिए थे। मार्कशीट मिलने के बाद ढाई हजार रुपए नहीं दिए तब आरोपी और फरियादी के बीच कहासुनी हुई और मामला थाने पहुंच गया। अब पुलिस को फरियादी की भुमिका भी संदिग्ध लग रही है। पुलिस उसके खिलाफ भी कर्रवाई करने के इरादे में है। पूरे मामले में एक यू ट्यूबर भी कथित रूप से शामिल रहा है। उसके खिलाफ भी कर्रवाई की जा सकती है।



एएसआई संजय सिसोदिया ने बताया कि रोहित शुक्ला पिता बालकिशन शुक्ला (24) की पहचान अंकित दुबे से है। अंकित दुबे स्वयं को पत्रकार बताता है और यू ट्यूब चेनल का संचालन करता है। रोहित ने बताया कि अंकित के माध्यम से उसकी पहचान मनोज शर्मा नामक व्यक्ति से मानसरोवर कांप्लेक्स के पास हुई थी। मनोज शर्मा ने बताया था कि उसका परिचित दसवीं की मार्कशीट बना देगा। बदले में मनोज शर्मा ने पांच हजार रुपए की मांग की थी। रोहित शुक्ला ने ढाई हजार रुपए दे दिए और कुछ दिन बाद उसे मार्क शीट भी मिल गई। मार्कशीट हाईस्कूल नसरूल्लागंज की थी और उसमें हेड मास्टकर की साइन और सील लगी हुई थी। रोहित ने मार्क शीट के केवल ढाई हजार रुपए दिए थे। ढाई देने बाकि थे। इस बात को लेकर मनोज से रोहित की कहासुनी हो गई। कहासुनी बढऩे पर रोहित ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने नसरूल्लागंज हाईस्कूल पहुंचकर पड़ताल की तो पता हेड मास्टर ने बताया कि उनकी नकली साइन और सील का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने उक्त मामले में मनोज शर्मा पर मामला दर्ज किया है। अब मनोज शर्मा के माध्यम से पुलिस उस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिससे मनोज ने मार्क शीट बनवाई थी। इसी के साथ यू ट्यूबर और फरियादी के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई के इरादे में है। दोनों की भूमिका की जांच कड़ी दर कड़ी की जा रही है।

Share:

Next Post

1600 रुपए रोज़ मिलने की लालच में दस लाख गंवा बैठी आश्रम की सेविका

Sun Apr 10 , 2022
युवक ने ब्याज पर पैसा चलाने के नाम पर लगाई चपत, अब कर लिया मोबाइल बंद भोपाल। बैरागढ़ इलाके में रहने वाली ब्रह्मा कुमारी आश्रम की एक सेविका को जालसाज ने दस लाख रुपए की चपत लगा दी। आरोपी ने रकम के एवज में 1600 रुपए रोज़ का ब्याज देने का वादा किया था। 15-16 […]