क्राइम देश

सात करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद, सात आरोपित गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के दहिसर व अंधेरी इलाके में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच (Crime Branch of Mumbai Police) ने सात करोड़ रुपये के नकली नोट (Fake notes of seven crore rupees) सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार (Seven accused arrested) किया है। पुलिस ने इन सभी आरोपितों को सेशन कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को 31 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही है।


बुधवार देर शाम मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी विनायक चव्हाण ने बताया कि दिल्ली से नकली नोट लाए जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने आज अंधेरी व दहिसर में पुलिस ने जाल फैला रखा था। जैसे ही ओला गाड़ी में आरोपितों के आने की पुष्टि हुई पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने कार से सात करोड़ के नकली नोट बरामद किए। इसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सभी नकली नोट दो हजार नोट हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से सात मोबाइल फोन, आधारकार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र तथा 28 हजार 170 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। कोर्ट से सभी की कस्टडी मिलने के बाद पुलिस आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

टीसीएस दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड, टॉप 25 में छह भारतीय कंपनी

Thu Jan 27 , 2022
नई दिल्ली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) (Tata Consultancy Services (TCS)) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीसीएस ने दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सेवा प्रदाता कंपनियों (Information Technology Sector Service Provider Companies) में दूसरी सबसे मूल्यवान ब्रांड (second most valuable brand) बन गई है। इस सूची में इंफोसिस तीसरे स्थान पर है। इसके साथ […]