img-fluid

16 साल पुरानी गाड़ी में बच्चों को ढोना पड़ा महंगा

July 14, 2026

  • बच्चों की जान खतरे में डालने वाले स्कूली वाहन हुए सीज

जबलपुर। परिवहन विभाग जबलपुर की टीम ने आज पाटन क्षेत्र में स्कूली वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा के विशेष निर्देश पर संचालित इस सघन जांच अभियान में बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डालकर अवैध तरीके से चलाए जा रहे तीन वाहनों को पकड़ा गया है। विभाग ने गैस किट लगी दो मारुति वैन जिनका नंबर एमपी20 जेडजी 6830 और एमपी 20 जेडजी 4047 है, उन्हें अवैध संचालन के चलते जब्त किया है। इसके अलावा, एक अन्य वाहन एमपी 20 टी 6239 भी जांच में पकड़ा गया, जो 16 वर्ष से अधिक पुराना होने के बाद भी स्कूली बच्चों को ढोने का काम कर रहा था। इन सभी वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त करके आरटीओ परिसर में खड़ा कर दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है।


  • अवैध गैस किट लगी वैन पर सख्त कार्रवाई
    जांच के दौरान टीम ने पाया कि पाटन में स्कूली छात्रों को लाने ले जाने के लिए उपयोग में लाई जा रही मारुति वैन में बिना अनुमति गैस किट लगाई गई थी। यह न केवल मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि गैस किट के अनधिकृत उपयोग से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को बड़ा खतरा भी हो सकता था। परिवहन विभाग की टीम ने तत्काल इन दोनों वाहनों को अपनी निगरानी में लेकर आरटीओ परिसर भिजवाया है। श्रीमती रिंकू शर्मा ने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालकर कोई भी वाहन संचालक मनमानी नहीं कर पाएगा और आगे भी ऐसी सघन जांच लगातार जारी रहेगी।

    Share:

  • उज्जैन सहित 9 रेलवे स्टेशनों पर होने वाला है बड़ा बदलाव, बढ़ेंगे टिकट चेकर

    Tue Jul 14 , 2026
    उज्जैन। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने 20 जुलाई से उज्जैन सहित 9 बड़े स्टेशनों के पूछताछ केंद्र निजी एजेंसी को सौंपने का फैसला किया है। इसके साथ ही इन स्टेशनों पर टिकट जांच व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी। रेलमंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 20 जुलाई से मंडल के नौ प्रमुख स्टेशनों पर 10 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved