भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पुलिस स्मृति दिवस का फायनल परेड रिहर्सल आज

भोपाल। शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हर साल की भांति इस साल भी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा। राजधानी के लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक स्थल पर प्रात: 8 बजे पुलिस परेड का आयोजन होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल होंगी। पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाली परेड की पूर्ण गणवेश अंतिम पूर्वाभ्यास आज 19 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे लाल परेड मैदान पर होगा। मध्यप्रदेश में इस साल कर्तव्यवेदी पर प्रदेश के सात पुलिस जवान शहीद हुए थे। इनके अतिरिक्त पुलिस के 11 अधिकारी/कर्मचारी ने भी कोरोना काल में समाज की रक्षा के लिए कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। शहीद कर्मियों में उप निरीक्षक स्व. शेर सिंह डोरिया, सउनि स्व. बसंत मिरोसे, सउनि स्व. मायाराम खरारी, आरक्षक स्व. जितेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक स्व. दिलीप, आरक्षक स्व. सत्येन्द्र सिंह यादव और आरक्षक स्व. प्रबल प्रताप सिंह शामिल हैं। इनके अलावा कोरोना काल में नागरिकों की रक्षा करते हुए संक्रमित होने के कारण उप पुलिस अधीक्षक स्व. प्रेम प्रकाश गौतम, एसडीओपी स्व. सुरेश शेजवाल, निरीक्षक स्व. देवेन्द्र चंद्रवंशी, निरीक्षक स्व. यशवंत पाल, सउनि स्व. आबू समन खान, प्रधान आरक्षक स्व. बाबूलाल भवेल, प्रधान आरक्षक स्व. दयाराम, आरक्षक स्व. जाफर खान, आरक्षक स्व. शिवराम देवलिया, आरक्षक स्व. विजय घोष और आरक्षक स्व. राकेश राय का निधन हुआ है। राजधानी भोपाल की तरह प्रदेश भर की विभिन्न पुलिस इकाईयों में भी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा।

Share:

Next Post

इस सप्ताह विदा हो जाएगा मानसून

Mon Oct 19 , 2020
सोमवार को दक्षिणी आंध्रा तट पर बनेगा एक कम दबाव का क्षेत्र इस दबाव का प्रदेश में असर न के बराबर भोपाल। अक्टूबर माह में एक के बाद एक कम दबाव के क्षेत्र बनने से मानसून की विदाई टल गई है। सोमवार को भी दक्षिणी आंध्रा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा […]