img-fluid

सर्किट हाउस में रास्ता रोककर अदा की नमाज, हाजी उस्मान पर FIR दर्ज

September 05, 2026

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के राजकीय सर्किट हाउस परिसर में सार्वजनिक रास्ते को बाधित कर नमाज़ अदा की गई थी. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक और कानूनी विवाद खड़ा हो गया है. यह मामला 3 सितंबर का है, जब विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव की बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रमुख मुस्लिम विद्वान हाजी मोहम्मद उस्मान ने अपनी गाड़ी के पीछे खुले मार्ग पर नमाज पढ़ी थी.

इस पूरे मामले का वीडियो उनके समर्थक द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, जिसके बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई थी. हालांकि बढ़ते विवाद को देखकर वीडियो हटा लिया गया था, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था.


  • लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रांतीय खंड के अवर अभियंता और सर्किट हाउस प्रभारी अनित कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया है. थाना मझोला में सपा नेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में FIR दर्ज की गई है. इस घटनाक्रम ने राज्य में सियासी पारे को बढ़ा दिया है.

    थाना मझोला में दर्ज प्राथमिकी (प्र.सू.रि. संख्या 0976/2026) के अनुसार, यह पूरी कानूनी कार्रवाई सर्किट हाउस के प्रभारी और अवर अभियंता अनित कुमार की लिखित तहरीर पर अंजाम दी गई है. यह मामला 4 सितंबर 2026 की रात 10:21 बजे आधिकारिक रूप से पंजीकृत किया गया है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी सपा नेता हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 285 और 292 के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है.

    शिकायत पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि 3 और 4 सितंबर को यूपी विधान परिषद के नेता लाल बिहारी यादव के प्रवास के लिए गोमती कक्ष और कक्ष संख्या 03 एवं 08 आरक्षित थे. उनके आगमन के चलते परिसर में लोगों की भीड़ थी, उसी दौरान मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित किया गया था. इस प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को सौंपी गई है.

    Share:

  • टीचर्स डे पर 33 शिक्षकों को किया गया सम्मानित, CM मोहन यादव ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत

    Sat Sep 5 , 2026
    भोपाल। ‘हमारी सरकार शिक्षकों के लिए जो बेहतर हो सकता है, ऐसे सभी जरूरी निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हो रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (The Teacher Eligibility Test-TET) ऑफलाइन मोड पर होगी। शिक्षा विभाग के आधार पर शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। हमारे शासकीय स्कूल, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved