देश

रात 2 बजे क्लीनिक में लगी आग, डॉक्टर दंपति समेत 6 की मौत

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में हाजरा क्लीनिक में शुक्रवार देर रात आग लग गयी। आग की चपेट में अस्पताल में भर्ती कुछ मरीज आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में अबतक अस्पताल के डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा समेत 6 मरीजों की मौत हो गयी। घटना करीब रात 2 बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल गाड़ियों को आग बुझाने और रेस्क्यू करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग लगने के कई घंटो बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।


स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में बताया कि शुक्रवार देर रात क्लीनिक से धुआं उठने लगा फिर एकाएक आग कि भीषण लपटों की जद में अस्पताल आ गया। जिसके बाद अपने कमरे में सो रहे डॉक्टर हाजरा पति-पत्नी घर से निकल भी नहीं सके। दम घुटने से दोनों की कमरे में ही मौत हो गयी। क्लीनिक में 25 मरीज भर्ती थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने आनन-फानन में मरीजों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि 6 मरीज गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गयी। घटना में रेस्क्यू कर रहे डॉक्टर हाजरा के भांजे की भी मौत हो गयी।

Share:

Next Post

भाजपा का दामन थाम सकते हैं अनिल एंटनी! जानिए नाराजगी की वजह

Sat Jan 28 , 2023
नई दिल्ली (Delhi)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए के एंटनी (Former Chief Minister AK Antony) के बेटे अनिल एंटनी (Anil Antony) ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने राहुल गांधी (Anil Antony) पर जमकर निशाना साधा और […]