img-fluid

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, ‘सस्ती पढ़ाई’ मॉडल पर उठे सवालों के बीच बढ़ा विवाद

June 03, 2026

पटना। बिहार की राजधानी पटना (Patna) स्थित मुसल्लाहपुर हाट इलाके में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान (Khan Sir K Coaching Institute) के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने कोचिंग सेंटर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

घटना में संस्थान की सुरक्षा में तैनात एक निजी गार्ड घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने फायरिंग के अलावा कोचिंग परिसर के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी नुकसान पहुंचाए और मौके से फरार हो गए।

इलाका बना पुलिस छावनी, जांच तेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फॉरेंसिक टीम और जांच अधिकारियों ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा या वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि घायल गार्ड का इलाज जारी है और उसका बयान दर्ज किया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।



  • खान सर ने लगाए गंभीर आरोप
    घटना के बाद खान सर ने दावा किया कि उनकी कम फीस में शिक्षा देने की व्यवस्था कुछ लोगों को खटक रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की सफलता से कुछ तत्व असहज महसूस कर रहे हैं।

    खान सर ने आरोप लगाया कि हमलावर संस्थान में घुसे, तोड़फोड़ की और गोलीबारी की। उनका कहना है कि सुरक्षा गार्ड ने कुछ हमलावरों की पहचान की है और वे कथित तौर पर आसपास के एक कोचिंग संस्थान से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पहले उनके संस्थान को धमकियां मिल चुकी थीं।

    खान सर ने बताया कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों को सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराना उनका मकसद है और इस तरह की घटनाओं से वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

    जांच के बाद साफ होगी तस्वीर
    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘डी कंपनी’ से जुड़ा संदिग्ध, अंडरवर्ल्ड नेटवर्क की जांच तेज

    Wed Jun 3 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक अहम संदिग्ध हुजैफा (Huzaifa) को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हुजैफा (Huzaifa) का नाम कथित तौर पर ‘डी कंपनी’ (Delhi Police) और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े नेटवर्क में सामने आया है। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर कई अहम जानकारियां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved