बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

MP: आदिवासी-मुस्लिम समुदाय में हुई फायरिंग, 1 की मौत, 40 घायल

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले (Raisen district of Madhya Pradesh) के सिलबानी के चंदपुरा खमरिया ग्राम (Chandpura Khamaria Village) में देर रात दो समुदायों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाई। इस संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह विवाद आदिवासी और मुस्लिम समुदाय (tribal and muslim communities) के बीच हुआ है, जिसके बाद तनाव को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा बंद (internet service down) कर दी गई है।

फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं सीएम शिवराज (CM Shivraj) भी घायलों का हालचाल जानने हमीदिया अस्पताल पहुंचे हैं। दरअसल शुक्रवार की रात गली से निकलने को लेकर विवाद शुरू हुआ जो बाद में बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। आक्रोशित लोगों ने वाहनों और मकानों को आग लगा दी।


घटना की सूचना मिलते ही आईजी दीपिका सूरी, कलेक्टर अरविंद दुबे (Collector Arvind Dubey) और एसपी विकास शाहवाल (SP Vikas Shahwal) के नेतृत्व में 4 थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। तनाव को देखते हुए गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

संघर्ष में घायल हुए लोगों को सिलवानी और उदयपुरा के अस्पतालों (Udaipur hospitals) में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शनिवार को घायलों से मिलने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचे। वहीं आरोपियों के मकान जमींदोज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जिसके शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव ले जाया जा रहा है।

Share:

Next Post

सुसाइड नोट सीने पर चिपकाकर की खुदकुशी, मौत का कारण जान आप हो जायेंगे हैरान

Sat Mar 19 , 2022
निमाड़ी। निवाड़ी जिले के तरिचर कलां (Tarichar Kalan of Niwari District) में 50 वर्षीय बृजेंद्र राय (Brijendra Rai) ने शुक्रवार-शनिवार की रात विद्युत विभाग (electrical department) के द्वारा की गई कुर्की और आबकारी दिनेश राय (Excise Dinesh Rai) से परेशान होकर बरगद के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह लोगों को गांव […]