देश

गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत

पणजी। गोवा के मोपा में नवनिर्मित मनोहर पर्रिकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को पहली फ्लाइट उतरी। इंडिगो की इस फ्लाइट से हैदराबाद से गोवा पहुंचे यात्रियों का गाजे बाजे व फूलों से स्वागत किया गया। इसके साथ ही गोवा में नागरिक हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू हो गई।


इससे पहले नौसेना के एयरपोर्ट से सभी उड़ानें संचालित होती थीं। मनोहर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह 9 बजे उतरी। मोपा उत्तरी गोवा में स्थित है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक व गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे भी मौजूद थे। नए टर्मिनल भवन में उन्होंने यात्रियों का स्वागत किया।

Share:

Next Post

दक्षिण अफ्रीका से इसी महीने आएंगे 12 चीते, कूनो अभयारण्य में बढ़ेगा कुनबा

Thu Jan 5 , 2023
श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आठ चीते आने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से भी 12 चीते लाने की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में साढ़े तीन महीने से 12 चीते क्वॉरेंटाइन हैं, जिन्हें जल्द ही भारत लाया जाना है। वहीं, कूनो नेशनल पार्क इसी महीने दक्षिण अफ्रीका […]