देश मध्‍यप्रदेश

दक्षिण अफ्रीका से इसी महीने आएंगे 12 चीते, कूनो अभयारण्य में बढ़ेगा कुनबा

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आठ चीते आने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से भी 12 चीते लाने की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में साढ़े तीन महीने से 12 चीते क्वॉरेंटाइन हैं, जिन्हें जल्द ही भारत लाया जाना है। वहीं, कूनो नेशनल पार्क इसी महीने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के लिए क्वॉरेंटाइन बाड़े तैयार कर रहा है। अब तक आठ क्वॉरेंटाइन एनक्लोजर तैयार किए जा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, 12 चीतों के आगमन के लिए आठ संगरोध बाड़े तैयार कर लिए गए हैं, जबकि दो और तैयार करने को कहा गया है। इसलिए पहले से मौजूद दो क्वॉरेंटाइन बाड़े को संशोधित करने जा रहे हैं, जो पहले आने वाले आठ चीतों के लिए तैयार किए गए थे। कूनो नेशनल पार्क के एक अधिकारी ने बताया, हर संगरोध बाड़े की माप 22X50 मीटर होगी। 12 चीतों के लिए तैयारी की गई थी, हालांकि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के अभाव में मामला विलंबित हो गया।


वहीं, पिछले दिनों केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी श्योपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कूनो अभ्यारण पहुंचकर चीतों के बाड़े का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चीतों से जुड़ी हर गतिविधि के बारे में कूनो के अधिकारियों से जानकारी ली थी। अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के लिए किए गए इंतजामों को भी बारीकी से देखा था। वहीं, राष्ट्रीय कूनो अभ्यारण्य के डीएफओ प्रकाश शर्मा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लाने की तैयारियां उच्च लेवल पर चल रही है।

बता दें कि कूनो में आठ नए बाड़े बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से नए चीतों के स्वागत के लिए तैयार हैं। नीमीबिया से आठ चीते भारत आए थे, जिन्हें 17 सितंबर को पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के दिन कूनो में बाड़े में छोड़ा था। इसमें पांच मादा चीता थे। वहीं अब इन चीतों का कुनबा बढ़ने वाला है। जल्द ही 12 दक्षिण अफ्रीकी चीतों को लाया जाएगा। इसके बाद कूनो पार्क में चीतों की संख्या 20 हो जाएगी।

Share:

Next Post

Global Recession: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon से 18000 कर्मियों की हो सकती है छंटनी!

Thu Jan 5 , 2023
नई दिल्ली (new Delhi)। वैश्विक मंदी की आहट के चलते अमेरिकी कंपनियों (american companies) ने बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू कर दी है। इस बीच, ई-कॉमर्स क्षेत्र (e-commerce sector) की महारथी कंपनी अमेजन (Amazon) 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। कंपनी के सीईओ कहा कि कंपनी लागत घटाने के उपाय इस […]