विदेश

पहले अपनी कॉमेडी से सबको खूब हंसाया, अब यूक्रेन के राष्ट्रपति की आंखों में आंसू

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध (Ukraine Russia War) हो रहा है. इस देश के पूर्वी हिस्से के दो इलाकों को दो स्वतंत्र क्षेत्रों (independent areas)_ के तौर पर मान्यता देने के बाद रूस की नजर अब दूसरे इलाकों पर है। उसने राजधानी कीव (The capital is Kiev) में बम बरसाना भी शुरू कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का इरादा यूक्रेन की सरकार को सत्ता से हटाने का है। यानी यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) की सरकार संकट में है।

यहूदी धर्म (Judaism) से ताल्लुक रखने वाले जेलेंस्की एक टीवी शो के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया करते थे। लेकिन अब रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद उनकी वो तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनकी लोगों ने शायद ही उम्मीद की हो। उनके माथे पर चिंता की लकीरें और आंखों में आंसू हैं। चेहरे पर हंसी की बजाय घबराहट साफ दिख रही थी। वोलोडिमिर जेलेंस्की का जन्म 25 जनवरी 1978 को तत्कालीन सोवियत संघ के शहर क्रीवी रिह में हुआ था। वर्तमान में यह शहर यूक्रेन का हिस्सा है। जेलेंस्की के माता-पिता यहूदी थे। बचपन में ही जेलेंस्की का परिवार मंगोलिया के एर्डेनेट में रहने चला गया। इस कारण वोलोडिमिर जेलेंस्की की प्रारंभिक शिक्षा मंगोलिया में हुई। इसके बावजूद उन्होंने यूक्रेनी और रूसी भाषा पर अपनी पकड़ बनाए रखी।


साल 2014 में रूस समर्थित राष्ट्रपति के रहते रूस क्रीमिया पर कब्जा करने में कामयाब रहा था। इसके बाद देश में खूब विरोध प्रदर्शन हुए और तत्कालीन राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को पद छोड़ना पड़ा। फिर पेट्रो पोरोशेंको देश के राष्ट्रपति बने (2014-2019 तक)। लेकिन लोग इनसे भी खुश नहीं थे। तभी उन्हें एक कॉमेडियन और एक्टर व्लोदिमीर जेलेंस्की में अपना हीरो नजर आने लगा। बड़े होने पर वो वापस यूक्रेन पहुंचे और 1995 में कीव नेशनल इकोनॉमिक यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन किया। इसके बावजूद जेलेंस्की ने अपना करियर कॉमेडी के क्षेत्र में बनाया। पढ़ाई के दौरान ही जेलेंस्की थिएटर को लेकर काफी आकर्षित हुए। वे 1997 में परफॉर्मेंस ग्रुप, क्वार्टल 95, KVN के फाइलन में नजर आए।

जेलेंस्की साल 2019 के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे। उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं था। वो एक कॉमेडियन थे, जो टीवी शो के जरिए लोगों को हंसाया करता था। उन्हें टीवी पर एक ऐसे स्कूल शिक्षक का किरदार निभाकर प्रसिद्धि मिली थी। जो भष्टाचार के खिलाफ बोल रहा होता है, तभी एक छात्र उनका वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट (टीवी शो में) कर दिया। जिसके बाद एक स्कूल का शिक्षक अचानक देश का राष्ट्रपति बन जाता है।


शाम के वक्त आने वाला ये शो काफी हिट हुआ था। यूक्रेनियन लोगों ने राष्ट्रपति को कॉमेडी शो (comedy show for president) में अपनी पत्नी के साथ मजाकर करते हुए देखा। जो शो में राष्ट्रपति बनने के बाद किसी हीरो की तरह काम करता है। यही वजह है कि 2019 के चुनाव में उन्होंने 70 फीसदी से अधिक वोट के साथ जीत हासिल की। हालांकि उनके आलोचकों ने उनकी तुलना इटली के सिल्वियो बर्लुस्कोनी और तत्कालीन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे सेलिब्रिटी राजनेताओं से की।

अपनी क्वार्टल 95 टीवी प्रोडक्शन कंपनी (TV Production Company) के सदस्यों के साथ अपनी टीम बनाने के उनके शुरुआती फैसले ने जनता का विश्वास बनाने के लिए बहुत कम किया। जबकि कुछ लोगों ने कहा कि जेलेंस्की का लेवल बाकी वैश्वि नेताओं के बराबर नहीं है। लोगों ने कहा, वो बहुत ऊंचे लेवल पर काम कर रहे हैं, जो जेलेंस्की नहीं समझ पाएंगे। लेकिन कुछ पश्चिमी राजनयिक उनके आकर्षण से प्रभावित दिखाई दिए। शुरुआत में सब ठीक था. लेकिन धीरे-धीरे जेलेंस्की के रिश्ते पुतिन के साथ खराब होने लगे। पुतिन ने जेलेंस्की की सरकार पर रूसी-भाषियों के खिलाफ ‘भेदभाव’ करने और पूर्वी हिस्से के संघर्ष को सुलझाने के पिछले वादों से मुकरने का आरोप लगाया। पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ शिखर सम्मेलन की जेंलेंस्की की पेशकश पिछले महीने मॉस्को ने नहीं मानी। और आखिरकार युद्ध छेड़ दिया।

Share:

Next Post

यूक्रेन संकट के बीच जान की बाजी लगाकर डॉक्यूमेंट्री शूट कर रहा ये एक्टर

Fri Feb 25 , 2022
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में लोग अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। वे जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ किसी महफूज जगह पर जाने की होड़ में लगे हुए हैं। ऐसे खतरनाक माहौल में अ‍मेरिका (America) के जाने माने एक्टर शॉन पेन यूक्रेन में हैं। युद्ध की […]