उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

भाजपा कार्यालय से 15 रुपए में मिलेगा झंडा, फ्री में किसी को नहीं देंगे

  • नए पार्षदों को भी पैसों से खरीदकर अपने घरों पर लगाना होगा

उज्जैन। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक ओर जिला प्रशासन भी जुटा हुआ है तो दूसरी ओर भाजपा भी इस अभियान को घर-घर तक ले जाना चाहती है। इसके लिए पार्टी कार्यालय लोकशक्ति भवन से झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकिन यह झंडा मुफ्त में नहीं मिलेगा, इसके लिए 15 रुपए प्रत्येक झंडे की राशि कार्यालय में जमा करवाना होगी। 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाना है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसमें 13 अगस्त से लगातार तीन दिन तक हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। इसको लेकर भाजपा कार्यालय पर एक बड़ी बैठक का आयोजन भी किया गया है। नगर अध्यक्ष विवेक जोशी खुद इस बैठक को संबोधित करेंगे। नए पार्षदों को भी बैठक में बुलाया गया है।


बैठक में 9 अगस्त से शुरू होने वाले आयोजनों को लेकर जानकारी दी जाएगी। पहले पार्टी ऐसे आयोजनों के लिए मुफ्त में सामग्री देती थी, लेकिन इस बार मुफ्त तिरंगे झंडे नहीं मिलेंगे। पार्टी कार्यालय से प्रत्येक वार्ड का 1 हजार झंडे दिए जाएंगे, जिसके लिए उन्हें 15 हजार रुपए जमा करवाना होंगे। यानि एक झंडा 15 रुपए का होगा। इसका साइज 2 बाय 3 फीट का होगा। आज से तिरंगे झंडे वितरण का कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। बैठक के दौरान ही प्रत्येक वार्ड को झंडे दिए जाएंगे, वहीं पार्टी ने शहर के सभी 485 पोलिंग बूथों पर 50 हजार तिरंगे झंडे लगाने का लक्ष्य रखा है।

Share:

Next Post

चामुंडा और इस्कॉन की भोजनशाला में गई टीम

Fri Aug 5 , 2022
उज्जैन। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की टीम ने कल चामुंडा और इस्कॉन की भोजनशाला में जाकर वहाँ के भोजन की जाँच की और शुद्धता सर्टिफिकेट के लिए जाँच की। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा भारत के धार्मिक स्थानों में दर्शिनार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोग प्रसाद एवं भोजन प्रसादी उपलब्ध हो सके, […]