उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

कोहरे भरी सुबह, शिमला के नजारे

  • सुबह 9 बजे तक 50 मीटर देखना भी मुश्किल था

उज्जैन। जनवरी के महीने में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। कल देर रात कोहरे की स्थिति बनी, जो सुबह-सुबह घने कोहरे में तब्दील हो गई। सुबह 9 बजे 50 मीटर तक देखना भी मुश्किल हो रहा था। सुबह-शाम चलने वाली हवा लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। उत्तर पूर्वी हवाएं शहरवासियों को कड़ाके की सर्दी का एहसास लगातार पिछले 10 दिनों से करा रही हैं। यह पहली बार है, जब 1 सप्ताह से ज्यादा समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे चल रहा है। दरअसल उज्जैन के लोगों को 11 डिग्री तापमान तक की सर्दी ही ज्यादा लगती है, लेकिन इस बार 9 जनवरी से लगातार सर्द हवाओं का दौर जारी है, जो इस सप्ताह भी जारी रहेगा। कल सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ देखी गई।


शहरी इलाकों में 8.15 बजे से कोहरा छंटना शुरू हो गया था तो बाईपास हाईवे पर 9 बजे तक कोहरे की स्थिति देखी गई। इसी तरह आज सुबह भी 9 बजे तक कोहरा छाया रहा और सुबह-सुबह भारी वाहन चालकों को यहां गाडिय़ां रोकना पड़ी। कोहरा छंटने के बाद ही गाडिय़ां आसानी से चल पार्इं। इस सर्द मौसम में शहरी आबादी से बाहर पहली बार इस तरह का कोहरा देखा गया। गेहूं की फसल को यह कोहरा लाभ देगा, वहीं चने, बटले, आलू की फसल को नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आर.पी. गुप्त ने बताया कि आने वाले 48 से 72 घंटे मौसम में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। शीतलहर अभी भी चल रही है। इधर पिछले 11 दिनों से लगातार उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीच चल रहा है। पिछले 11 दिनों से शहर के लोगों को दोपहर में भी ठंड से छुटकारा नहीं मिल रहा है। शाम ढलते ही ठंड और बढ़ रही है।

Share:

Next Post

टेस्टिंग घटी..फिर भी आ गए 117 कोरोना पॉजीटिव

Tue Jan 18 , 2022
आज सुबह सबसे ज्यादा 48 मरीज माधवनगर थाना क्षेत्र में मिले-नीलगंगा थाना क्षेत्र में 29 नये केस उज्जैन। एक दिन पहले रेकार्ड 221 कोरोना के नये केस सामने आए थे और 2100 से जयादा सेम्पलों की जाँच हुई थी, परंतु आज टेस्टिंट घटाकर 1150 कर दी गई, बावजूद इसके आज सुबह जिले में 117 नये […]