आचंलिक

सुहाग की सलामती के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ

सीहोर। जिले में करवा चौथ का पर्व परंपरानुसार ही मनाया जाएगा। इसके चलते बुधवार को शहर के बाजार में महिलाएं सबसे अधिक खरीददारी करने के लिए पहुंची। इससे कपड़ा बाजार और आर्टीफिशयल ज्वेलरी की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ खरीदारों की रही। इससे दीपावली के पहले ही कारोबार चमकने लगा है, वहीं आज करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए पत्नियां निर्जला उपवास रखेंगी।
आज मनाए जाने वाले करवाचौथ का स्वरूप अब धीरे-धीरे आधुनिक रंग में रंगने लगा है। बाजार में अब करवों की जगह आधुनिक रूप से सजे हुए करवों ने ले ली है। वहीं अपने पति का चेहरा देखने में उपयोग आने वाली छलनी सजी धजी हुई बाजार में नजर आने लगी है। कुल मिलाकर करवा चौथ की पूजा चंद्रमा को अध्र्य देने के लिए उपयोग की जाने वाली मिटटी का करवा हो या पूजा की थाली या चंद्रमा का दर्शन करने वाली छलनी पूरी तरह सजी धजी नजर आ रही है। पहले जहां महिलाएं सोलह श्रंगार से साथ सजी धजीं नजर आती थी वहीं अब पूजन में उपयोग आने वाली सामग्री पूरी तरह सज धज कर बाजार में नजर आ रही है। सोशल मीडिया के इस दौर में पुरानी परंपराओ का निर्वाहन आधुनिक तरीके से किया जा रहा है। सोशल मीडिया के दौरान जहां महिलाओ के तरीके में परिवर्तन आया है, वहीं तीज त्यौहारों के दौरान लगातार अपडेट रहना और तीज त्यौहारों पर विशेष रूप से सज धज कर सेल्फी और फोटो का अलग क्रेज आज के इस आधुनिक दौर को पूरी तरह से दर्शाता है। सौभाग्य की पूजा का व्रत करवाचौथ भी इस आधुनिक रंग में पूरी तरह रंग गया है।



पति की लंबी आयु के लिए व्रत सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ दिन आज मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु वैवाहिक जीवन और सुख समृद्धि के लिए निर्जला करवा चौथ व्रत रखती हैं। व्रती महिलाएं रात को चांद दर्शन और पूजा के बाद व्रत तोड़ती हैं। मान्यता है कि चंद्र दर्शन और चांद को अर्घ्य देने से पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस पर्व को लेकर बाजार में बुधवार को जमकर खरीदारी की गई। करवा चौथ के पर्व परंपरानुसार मनाया जा रहा है।

नई पहल : करवा चौथ पर महिला सफाई कर्मियों को आधा दिन का अवकाश
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के द्वारा पत्र के माध्यम से नपा परिषद से आग्रह किया गया है कि महिलाओं की आस्था का प्रतीक करवाचौथ निरजला वृत जो हर महिलाऐं रखती हैं जो कि आज है, उक्त व्रत में महिलाऐं ना तो भोजन करती है, ना ही फलाहार करती है और ना जल ग्रहण करती है, ऐसी स्थिति में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष छु्ट्टन चावरिया ने आग्रह किया है कि सभी महिला सफाई कर्मियों को हाफ-डे का अवकाश प्रदान किया जावे। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने महिलाओं के इस निरजला वृत्त को दृष्टिगत रखते हुए हाफ-डे का अवकाश रखे जाने का निर्णय लिया है। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष, सभी पार्षदगणों एवं मु य नगर पालिका अधिकारी योगेन्द्र सिंह पटेल का आभार व्यक्त किया है।

Share:

Next Post

औचक निरीक्षण में स्कूल मिला बंद 4 शिक्षक सस्पेंड, मचा हड़कंप

Thu Oct 13 , 2022
डीईओ ने कहा-लापरवाह शिक्षकों पर करेंगे सख्त कार्रवाई अशोकनगर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ईसागढ़ विजय यादव द्वारा बुधवार को किए गए निरीक्षण में एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुलवार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाया गया तथा तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। जिला शिक्षा अधिकारी नीरज शुक्ला द्वारा कंचना नरवरे प्राथमिक शिक्षक […]