मध्‍यप्रदेश

ग्वालियर में पूर्व DGP की नातिन की हत्या, सहेली के प्रेमी ने गोली मारी

ग्वालियर। सोमवार रात एक छात्रा की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्रा 11वीं में पढ़ती थी। अपनी सहेली के साथ एक्टिवा (Activa) पर बर्थडे की शॉपिंग कर घर लौट रही थी। वह सिंधी कॉलोनी (Sindhi Colony) के पास मेन रोड पर पहुंची ही थी, तभी पीछे से बाइक पर आए हमलावरों ने उनके सामने गाड़ी रोकी और कट्‌टे से गोली मार दी। गोली छात्रा के सीने और हाथ में लगी। छात्रा प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (Ex. DGP) सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन है। हमलावर तीन से चार बताए जा रहे हैं। वे छात्रा की सहेली को मारने आए थे। गोली छात्रा को लग गई। हत्या का संदेह सुमित रावत और उसके साथियों पर है। परिवार के अनुसार सुमित काफी समय से दोनों छात्राओं को परेशान कर रहा था। पुलिस सुमित की तलाश में दबिश दे रही है।


हमलावर करते थे पीछा

शहर के सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाले शैलेंद्र सिंह यादव की बेटी अक्षया यादव (19) लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित कोचिंग में जाती थी। सोनाक्षी शर्मा उसके पड़ोस में रहती है। सोमवार शाम दोनों साथ कोचिंग के लिए निकलीं। वहां बाजार जाकर कपड़े खरीदे और फिर घर के लिए आ रही थीं। एक्टिवा अक्षया चला रही थी। सोनाक्षी पीछे बैठी थी।

तिलक नगर के पास बदमाशों ने की वारदात

दोनों मेस्कॉट हॉस्पिटल (Mekot Hospital) चौराहा निकलकर तिलक नगर के करीब पहुंचीं थीं, तभी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने एक के बाद एक दो गोलियां चलाईं। एक गोली अक्षया के हाथ और दूसरी सीने पर लगी। स्थानीय लोगों ने ऑटो से घायल छात्रा और उसकी सहेली को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। पुलिस और छात्राओं के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए। डॉक्टर इलाज शुरू कर पाते, इससे पहले अक्षया ने दम तोड़ दिया। गोली मारने के बाद हमलावर सिंधी कॉलोनी तिराहे की ओर भागे।

Share:

Next Post

दीपक चाहर की MS धोनी ने की 'ड्रग्स' से तुलना, बोले- उसे मैच्योर होते नहीं देख पाऊंगा

Tue Jul 11 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (ms dhoni) का चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के उनके साथी खिलाड़ी दीपक चाहर (Deepak Chahar) के साथ करीबी रिश्ता है। दोनों कई मौकों पर क्रिकेट (Cricket) के मैदान के अलावा साथ नजर आए हैं। धोनी और चाहर के बीच […]