भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के चार बार विधायक रह चुके रमाकांत तिवारी (80 वर्ष) का गुरुवार की शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और रीवा जिले के चाकघाट स्थित अपने निजी आवास पर आखिरी सांस ली। उनके निधन पर भाजपा समेत कांग्रेस नेता भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने रमाकांत तिवारी के निधन पर गहरा दुख जताया है।
मप्र सरकार के पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी के निधन पर विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भइया” ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अजय सिंह ने रमाकांत तिवारी को विन्ध्य क्षेत्र की जनता की आवाज बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में हमेशा गरीबों और मजलूमों के लिये संघर्ष किया। विधानसभा में विधायक एवं सरकार में मंत्री के रूप में वो जनता के हितों के लड़ते रहे। उनके निधन से विन्ध्य की जनता ने एक जननेता खो दिया है। अजय सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।
Share:

Next Post

आप सांसद भगववंत मान बोले-कांग्रेस-अकाली ने तो गिरगिटों को भी शर्मिंदा किया

Fri Sep 18 , 2020
चंडीगढ़। लोकसभा में पेश हुए कृषि बिलों को लेकर हंगामा मच गया है। पंजाब के किसानों के अलावा सूबे की कई राजनीतिक पार्टियों ने भी बिल का विरोध किया है। अकाली दल की नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने तो केंद्रीय मंत्रिमडंल से इस्तीफा भी दे दिया। हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस […]