img-fluid

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी

August 11, 2026

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान (Former Indian captain) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और उनकी पत्नी डोना गांगुली (Wife Dona Ganguly) को धमकी भरा पत्र मिला है. इस घटना के बाद हाई-प्रोफाइल परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

गांगुली परिवार और उनके निजी सहायक की ओर से दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के मुताबिक, सोमवार को सौरव गांगुली के कार्यालय में यह पत्र खोला गया. पत्र पूरी तरह अंग्रेजी में लिखा गया था और इसमें क्रिकेटर और उनके परिवार को ‘खत्म’ करने की धमकी दी गई थी.

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, पिछले छह महीने से इस तरह के पत्र मिल रहे हैं. पहले इन्हें ज्यादा उत्साहित प्रशंसकों की ओर से भेजे गए पत्र मानकर नजरअंदाज कर दिया गया था. लेकिन लगातार पत्र मिलने और हालिया पत्र में इस्तेमाल की गई आक्रामक भाषा के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया.


  • पुलिस में लिखित शिकायत
    गांगुली परिवार ने अब ठाकुरपुकुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. राज्य सरकार के सुरक्षा विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई है और तत्काल कदम उठाने को कहा गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये पत्र कूरियर के जरिए गांगुली के घर भेजे गए थे. पैकेट पर भेजने वाले का नाम अरुण कुमार लिखा था और उसे बेलघरिया का रहने वाला बताया गया. जांचकर्ताओं ने पत्र में दिए गए एक फोन नंबर का पता लगाया. ट्रूकॉलर पर भी इसी नंबर से अरुण कुमार का नाम सामने आया.

    पुलिस कर रही मामले की जांच
    अब पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या वास्तव में अरुण कुमार ने ये पत्र भेजे थे या फिर किसी ने उनकी पहचान का इस्तेमाल कर पूर्व भारतीय कप्तान को निशाना बनाने की कोशिश की है. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सौरव गांगुली तथा उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सौरव गांगुली की सार्वजनिक पहचान को देखते हुए सुरक्षा विभाग धमकी की गंभीरता और परिवार के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत की भी समीक्षा कर रहा है.

    Share:

  • परिसीमन बिल लाने की तैयारी.... जरूरी आंकड़े जुटाने के बाद संसद का गतिरोध तोड़ने के प्रयास में जुटी सरकार

    Tue Aug 11 , 2026
    नई दिल्ली। परिसीमन (Delimitation) को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार (Government) ने जरूरी आंकड़े जुटाने के बाद अब अपना पूरा ध्यान संसद (Parliament) में जारी गतिरोध खत्म करने पर लगा दिया है। परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव को संविधान संशोधन विधेयक (Constitution Amendment Bill) के रूप में सदन में लाया जाना है। ऐसे में सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved