img-fluid

4 घंटे की बारिश ने डुबोया इंदौर, सडक़ें बनीं दरिया

July 02, 2026

शाम 7 से रात 11 बजे तक जमकर बरसे बादल, पूरब और पश्चिम में 2.5 इंच तो मध्य में 2 इंच बारिश

इंदौर। मानसून (Monsoon) ने गुरुवार को आखिरकार अपना पूरा रंग दिखाया। शाम 7 बजे शुरू हुई तेज बारिश (Heavy rain) रात 11 बजे तक लगातार जारी रही। महज चार घंटे की बारिश ने शहर (Indore) की सडक़ों (roads) को दरिया में बदल दिया। निचले इलाकों में पानी भर गया, कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। पूरब और पश्चिमी हिस्से में करीब ढाई इंच, जबकि मध्य क्षेत्र में लगभग दो इंच बारिश दर्ज की गई।


  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र पर पिछले 24 घंटे में 63.6 मिमी (करीब 2.5 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। कृषि महाविद्यालय क्षेत्र में 65 मिमी (करीब 2.6 इंच) और रीगल सर्कल क्षेत्र में 49.75 मिमी (करीब 2 इंच) बारिश हुई। जिले में औसतन 45.3 मिमी, यानी 1.8 इंच वर्षा दर्ज की गई। तहसीलों में सांवेर में सर्वाधिक 72.5 मिमी (करीब 2.9 इंच), इंदौर में 63.6 मिमी, गौतमपुरा में 44.6 मिमी, महू में 42 मिमी, देपालपुर में 39.8 मिमी और हातोद में 9.5 मिमी बारिश हुई।

    पानी इतना की गाडिय़ां बंद हुईं
    लगातार बारिश के चलते एबी रोड, विजय नगर, पलासिया, भंवरकुआं, एमजी रोड, राजबाड़ा, बंगाली चौराहा, लवकुश चौराहा सहित कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। कई स्थानों पर वाहन बंद होते नजर आए। दफ्तरों और बाजारों से लौट रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।

    बारिश का हिसाब (इंच में)
    केंद्र पिछले 24 घंटे 1 जून से अब तक
    एयरपोर्ट 2.5 इंच 7.0 इंच
    कृषि महाविद्यालय 2.6 इंच 6.5 इंच
    रीगल सर्कल 2.0 इंच 7.7 इंच
    गौतमपुरा 1.8 इंच 15.1 इंच
    देपालपुर 1.6 इंच 11.0 इंच
    सांवेर 2.9 इंच 10.1 इंच
    महू 1.7 इंच 7.6 इंच
    हातोद 0.4 इंच 6.1 इंच

    दिन में धूप से चढ़ा पारा रात को बारिश से गिरा
    तेज बारिश का असर मौसम पर भी दिखा। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। वहीं शाम से रात के बीच हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। हवा की अधिकतम गति 22 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक शहर और जिले में रुक-रुककर मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

    Share:

  • इंदौर: अहीरखेड़ी में बहे युवक की तलाश में दोबारा रेस्क्यू

    Thu Jul 2 , 2026
    बाइक से रपट पार करने के दौरान बहे थे युवक… एक पानी से बाहर आ गया इंदौर। रात (Night) को हुई बारिश (Rain) में द्वारकापुरी क्षेत्र स्थित अहीरखेड़ी (Ahirkhedi) की रपट में दो बाइक सवार (Two bike riders) युवक बह गए थे। इनमें एक तो पानी से बाहर आ गया, लेकिन दूसरा अभी तक नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved