भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

चार आईएएस अधिकारियों का तबादला, हिमांशु चन्द्र अपर कलेक्टर इंदौर पदस्थ

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक छतरपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु चन्द्र को इंदौर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अपर कलेक्टर इंदौर पदस्थ किया है। बुरहानपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरोड़ी लाल मीना को स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) का प्रबंध संचालक एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में उप सचिव पदस्थ किया है।
वहीं, राज्य शासन द्वारा एक अन्य आदेश में स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) प्रबंध संचालक एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप सचिव फ्रेंक नोबल ए.को बालाघाट जिले में अपर कलेक्टर एवं राजस्व विभाग की उप सचिव उमा महेश्वरी को बालाघाट जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया है।

Share:

Next Post

सर संघचालक के आव्हान पर मध्यभारत के हर जिले में संघ ने शुरू हुए गोकुलम केंद्र

Thu Aug 27 , 2020
जबलपुर । मध्यभारत प्रान्त में संघ के स्वयंसेवक हजारों बच्चों को उनके घर जाकर पढ़ा रहे हैं। स्वयंसेवकों द्वारा 516 बाल गोकुलम केंद्र स्थापित किये गए हैं। कोरोना महामारी के कारण स्कूली विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था काफी हद तक प्रभावित हुई है। जिसको देखते हुए संघ के स्वयंसेवक और संघ से जुड़े हुए विभिन्न संगठनों […]